Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

UP News: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से आग का गोला बनी बस, 5 यात्रियों की जलने से मौत

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में सवारियों से भरी एक बस हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई. जिससे बस में अचानक आग लग गई. आग लगने से बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया.

Bus Accident

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई बस

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में सवारियों से भरी एक बस हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई. जिससे बस में अचानक आग लग गई. आग लगने से बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया. करंट की वजह से यात्री बाहर भी नहीं निकल पाए. अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, 5 लोग जिंदा जल गए हैं और 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं.

बस में सवार थे 38 यात्री

बताया जा रहा है कि बस में आग लगने से कई लोग जिंदा जल गए हैं. बस में 38 यात्री सवार थे. मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां और स्थानीय पुलिस राहत बचाव कार्य में जुटी हुई है.

ये भी पढ़ें-Electoral Bonds का ब्योरा देने की समयसीमा बढ़ाने की एसबीआई की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की, 12 मार्च तक सारी जानकारी देने को कहा

बारात लेकर जा रही थी बस

मिली जानकारी के अनुसार, घटना मरदह थाना क्षेत्र के महाहर जाने वाली सड़क पर हुआ है. बस मऊ के कोपा से बारात लेकर मरदह के महाहर धाम पर कच्चे रास्ते से आ रही थी. तभी ऊपर से गुजर रही 11 हजार की हाईटेंशन लाइन के संपर्क में बस आ गई. बस में आग इतनी भीषण लगी हुई थी कि शुरुआत में लोग उसके आसपास भी नहीं जा पाए. घटनास्थल पर जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद हैं.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद गाजीपुर हादसे का संज्ञान लिया. मुख्यमंत्री जी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री जी ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है. मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Latest