राजस्थान के धौलपुर में शनिवार को देर रात नेशनल हाईवे-11बी पर भीषण सड़क हादसा हुआ. इस हादसे में 8 बच्चों और दो महिलाओं समेत 11 लोगों की मौत हो गई.
जानकारी के अनुसार, शनिवार को देर रात करीब 11 बजे एक तेज रफ्तार बस ने टेंपो को टक्कर मार दी. यह हादसा बाड़ी उपखंड इलाके में हुआ. टेंपो में सवार लोग किसी कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार बस ने उन्हें टक्कर मार दी. जिससे टेंपो के परखच्चे उड़ गए.
हादसे के बाद चीख पुकार मच गई. इस दौरान हाईवे से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए धौलपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं, मृतकों के शवों को बाड़ी अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. इस हादसे में बस भी क्षतिग्रस्त हुई है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया.
बाड़ी अस्पताल के पीएमओ डॉ. हरिकिशन मंगल के अनुसार रात 12 बजे घायलों को इलाज के लिए बाड़ी अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने सभी घायलों का इलाज शुरू किया. उन्होंने बताया कि 14 लोगों को अस्पताल लाया गया था, जिनमें से 11 लोगों की मौत हो चुकी थी. वहीं, 3 लोग गंभीर रूप से घायल थे, उन्हें बेहतर इलाज के लिए धौलपुर रेफर कर किया.
यह भी पढ़ें- Jharkhand Election 2024: बाबूलाल मरांडी को धनवार से मिला टिकट, BJP ने जारी की 66 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
बाड़ी कोतवाली थाना प्रभारी शिव लहरी मीणा ने बताया कि टेपों में सवार लोग बरौली गांव में रिश्तेदारी के भात कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे. इसी दौरान सुनीपुर गांव के नजदीक एक स्लीपर कोच बस ने टेंपो को टक्कर मार दी. घायलों में स्लीपर कोच बस का चालक और परिचालक भी हैं. सभी शवों को मोर्चरी में रखवा दिया गया है.
पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…
Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…
सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…
बिहार में वामपंथ सिर्फ एक चुनावी ताकत नहीं है, बल्कि यह जमीन, मजदूरी और सम्मान…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को पंजाब के जालंधर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)…
उत्तर प्रदेश की गन्ना खेती अब केवल पैदावार तक सीमित नहीं है. जयंत चौधरी के…