यूटिलिटी

सुपरहिट है पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम! जिंदगी भर हर महीने होगी 20,000 रुपये से ज्यादा की कमाई, बस 1 बार देना होगा पैसा

Post Office Scheme: सरकार की ओर से कई सरकारी योजनाएं पोस्ट ऑफिस के तहत संचालित की जाती हैं, जिनमें टैक्स बचत और अधिक रिटर्न का लाभ मिलता है. पोस्ट ऑफिस की ये छोटी बचत योजनाएं एक सुरक्षित निवेश विकल्प मानी जाती हैं, और इसी कारण देश की एक बड़ी आबादी इन योजनाओं में निवेश करती है.

ये योजनाएं न केवल अधिक मुनाफा देती हैं, बल्कि विभिन्न प्रकार के लाभ भी प्रदान करती हैं. ऐसे में आज हम पोस्ट ऑफिस की एक ऐसी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको हर महीने इनकम प्रदान करेगी. इस योजना में केवल एक बार निवेश करना होगा, और इसके बाद आपको मासिक आय के रूप में नियमित अमाउंट मिलता रहेगा. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

हर महीने कमा सकते हैं 20 हजार रुपये

सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम में निवेश करने वाले वरिष्ठ नागरिक हर महीने 20,000 रुपये तक कमा सकते हैं. इस योजना के तहत ब्याज दर 8.2 प्रतिशत है, जो हर तिमाही में संशोधित की जाती है. हालांकि, इस ब्याज दर की गणना वार्षिक आधार पर होती है. यह किसी भी सरकारी योजना में दी जाने वाली सबसे उच्च ब्याज दर है. इस योजना का परिपक्वता काल पांच साल का होता है, और पांच साल बाद इसे बढ़ाने का विकल्प भी मिलता है. इस योजना में 60 वर्ष से अधिक आयु के भारतीय नागरिक एकमुश्त राशि का निवेश कर सकते हैं.

पोस्ट ऑफिस स्कीम में इतना करना होगा निवेश

पहले इस योजना के तहत अधिकतम निवेश सीमा 15 लाख रुपये थी, जिसे अब बढ़ाकर 30 लाख रुपये कर दिया गया है. यदि आप इसमें 30 लाख रुपये का निवेश करते हैं, तो आपको हर साल लगभग 2,46,000 रुपये ब्याज के रूप में मिलेंगे. इस प्रकार, हर महीने आपको 20,500 रुपये की मासिक आय होगी. यह योजना सेवानिवृत्ति के बाद हर महीने नियमित आय की गारंटी देती है.

ये भी पढ़ें:ट्रेन टिकट की एडवांस बुकिंग अब 4 नहीं बल्कि 2 महीने पहले होगी, जानें कब से लागू होगा रेलवे का ये नया नियम

कौन कर सकता है निवेश ?

इस योजना में निवेश करने के लिए आप अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस या बैंक से संपर्क कर सकते हैं. SCSS योजना में 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोग निवेश कर सकते हैं. इसके अलावा, जो लोग 55 से 60 साल की उम्र के बीच स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेते हैं, वे भी इस योजना में खाता खोल सकते हैं.

क्या देना होगा टैक्स?

इस योजना के तहत प्राप्त आय पर टैक्स देना होता है. हालांकि, SCSS योजना टैक्स बचत की सुविधा भी प्रदान करती है, जिससे आप अपनी टैक्स देनदारी को कम कर सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए आप पोस्ट ऑफिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं या पोस्ट ऑफिस एजेंट से संपर्क कर सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

धड़ाधड़ निलंबन! मध्य प्रदेश में क्यों गिर रही है पटवारियों पर गाज? ग्वालियर में 19 सस्पेंड

MP Patwari Suspension: मध्य प्रदेश में स्वामित्व योजना और सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही पर बड़ा…

18 minutes ago

डीयू में गूंजा ‘भारत के लिए समाधान’ का मंत्र, प्रो. अशोक प्रसाद स्मृति व्याख्यान में पर्यावरण और विज्ञान पर मंथन

दिल्ली विश्वविद्यालय में आयोजित तीसरे प्रोफेसर अशोक प्रसाद स्मृति व्याख्यान में सतत विकास, जल संरक्षण…

38 minutes ago

‘सर, आप हर बार याद रखते हैं…’, जानिए हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री को अमित शाह ने क्यों किया फोन?

हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के जन्मदिन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

47 minutes ago

‘सेवा और संकल्प’: पीएम मोदी के विजन पर बोलीं दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, ‘विकसित दिल्ली’ से सजेगा ‘विकसित भारत’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का लेख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स…

2 hours ago

दिल्ली में 2 दिन नहीं मिलेगी शराब, अचानक क्यों लिया गया फैसला?

Delhi Liquor Shops Closed: राजधानी दिल्ली में अगले दो दिन के लिए शराब नहीं मिलेगी.…

2 hours ago