देश

PM मोदी आज वाराणसी को देंगे 6,611 करोड़ की सौगात, 23 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे

PM Modi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार (20 अक्टूबर) को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी को बड़ी सौगात देंगे. वह यहां 6,611 करोड़ रुपये की 23 परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. इनमें 90 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित आरजे शंकर नेत्र चिकित्सालय भी शामिल है.

इसके अलावा पीएम मोदी वाराणसी एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन के निर्माण की आधारशिला भी रखेंगे। साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, धर्म, पर्यटन और आवास से जुड़ी अन्य परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे.

मुफ्त भोजन कार्यक्रम की करेंगे घोषणा

बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री अपनी इस यात्रा के दौरान श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट की तरफ से शुरू की गई एक मुफ्त भोजन कार्यक्रम की भी घोषणा कर सकते हैं. इस योजना का उद्देश्य 16 संस्कृत विद्यालयों के विद्यार्थियों और तीन अस्पतालों के परिचारकों को भोजन उपलब्ध कराना है.

वाराणसी के गोदौलिया इलाके में ‘सात्विक सनातन रसोई’ का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया था. इसके पहले चरण में लगभग तीन हजार लोगों को लाभ मिला, जिसे बढ़ाकर पांच हजार लाभार्थियों तक पहुंचाने की योजना है.

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के सीईओ विश्व भूषण मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री अपनी यात्रा के दौरान इस पहल की घोषणा कर सकते हैं. राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कई अन्य वरिष्ठ नेता इस कार्यक्रम में शामिल होंगे.

पीएम मोदी दोपहर 1 बजे पहुंचेंगे वाराणसी

पीएम मोदी दोपहर करीब एक बजे वाराणसी पहुंचेंगे और शाम 6 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल वाराणसी में उनका स्वागत करेंगी. इसके अलावा यूपी के दोनों उपमुख्यमंत्री और कई कैबिनेट मंत्री भी मौजूद रहेंगे.

वाराणसी के भाजपा अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री का शहर के विभिन्न स्थानों पर ढोल-नगाड़ों और फूलों के साथ भव्य स्वागत किया जाएगा. प्रधानमंत्री के दौरे से पहले शनिवार को पूरे वाराणसी में कई होर्डिंग लगाए गए हैं. एक पोस्टर में पीएम मोदी के 10 हाथ दिखाए गए हैं, जिनमें सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई है.

सिगरा स्टेडियम की रखेंगे आधारशिला

बता दें कि पीएम मोदी रविवार को बाबतपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे और इसके बाद वह शंकर नेत्र अस्पताल का उद्घाटन करेंगे. वहां से पीएम सिगरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जाएंगे, जहां वह 380.13 करोड़ की सिगरा स्टेडियम सहित अन्य परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे.

इस दौरान प्रधानमंत्री एक सभा को भी संबोधित करेंगे. पीएम मोदी नेत्र अस्पताल और स्टेडियम के अलावा 14 अन्य परियोजनाएं जनता को समर्पित करेंगे.

आईएएनएस

Recent Posts

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

8 minutes ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

11 minutes ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

20 minutes ago

भूमिहीन, मजदूरी और सम्मान: बिहार के गांवों में आज भी क्यों कायम है वामपंथ की पकड़?

बिहार में वामपंथ सिर्फ एक चुनावी ताकत नहीं है, बल्कि यह जमीन, मजदूरी और सम्मान…

25 minutes ago

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 सितंबर को जालंधर में भाजपा की नशा-विरोधी रैली को संबोधित करेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को पंजाब के जालंधर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)…

31 minutes ago

खेती से हुनर तक: जयंत चौधरी का ‘स्किल-बेस्ड’ मॉडल कैसे संवारेगा यूपी के गन्ना किसानों की किस्मत?

उत्तर प्रदेश की गन्ना खेती अब केवल पैदावार तक सीमित नहीं है. जयंत चौधरी के…

38 minutes ago