बिहार के बक्सर में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने हर किसी की नजरों को अपनी ओर खींच लिया है. यहां दो महिलाओं ने समाज की पुरानी बंदिशों और लोकलाज की परवाह किए बिना एक-दूसरे के साथ जीवन बिताने का फैसला किया और मंदिर में जाकर शादी रचा ली.
यह पूरा मामला बक्सर के बगेन गोला थाना क्षेत्र का है. शादी करने वाली इन दो महिलाओं के नाम संध्या देवी और रूबी कुमारी हैं. इस कहानी में सबसे चौंकाने वाला बात यह है कि संध्या देवी पहले से ही शादीशुदा हैं और उनके दो बच्चे भी हैं. इसके बावजूद, संध्या और रूबी के बीच प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि दोनों ने साथ रहने के लिए अपने भविष्य का बड़ा फैसला ले लिया.
इन दोनों ने अपनी इस पसंद को सिर्फ बंद कमरों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ इसे सार्वजनिक किया. जानकारी के मुताबिक, दोनों ने पहले स्थानीय अष्टभुजी मंदिर में जाकर एक-दूसरे को स्वीकार किया और फिर रामेश्वर नाथ मंदिर पहुंचकर शादी की सभी जरूरी रस्में पूरी कीं. मंदिर में जब यह शादी हो रही थी, तो वहां मौजूद लोग भी इस नजारे को देखकर दंग रह गए.
जैसे ही यह खबर फैली, पूरे इलाके में इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं. बिहार के ग्रामीण इलाकों में समलैंगिक रिश्तों को लेकर आज भी लोग सहज नहीं हैं, ऐसे में एक शादीशुदा महिला का दूसरी महिला से शादी करना लोगों के लिए किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है. सोशल मीडिया पर भी लोग इसे ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ बता रहे हैं.
हालांकि कानून की नजर में दो वयस्कों का आपसी सहमति से साथ रहना अब अपराध नहीं है, लेकिन सामाजिक दृष्टि से देखें तो संध्या और रूबी की राह इतनी आसान होने वाली नहीं है. खासकर संध्या के बच्चों और उनके पिछले वैवाहिक जीवन को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं. फिलहाल, दोनों अपने फैसले पर अडिग हैं और एक-दूसरे के साथ रहने की कसमें खा चुकी हैं.
ये भी पढ़ें: बिहार यूनिवर्सिटी में बमबाजी: कुलपति के घर पर फेंका गया बम, आधी रात एक्शन में मुजफ्फरपुर पुलिस
-भारत एक्सप्रेस
Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बार फिर…
Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…
CJI Surya Kant viral caste remarks fact check: सोशल मीडिया पर जाति और आरक्षण को…
Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…
Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…
CAQM Pollution Action Plan: दिल्ली-NCR में सर्दी आते ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है,…