देश

महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार: नागपुर में 39 मंत्रियों ने ली शपथ

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की कैबिनेट का रविवार को पहला विस्तार हुआ, जिसमें 39 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली. यह शपथ ग्रहण समारोह नागपुर में आयोजित किया गया, जिसके बाद मंत्रिमंडल में कुल 42 मंत्री हो गए. विस्तार में बीजेपी को 19, एकनाथ शिंदे की शिवसेना को 11 और अजित पवार की एनसीपी को 9 मंत्री पद मिले. शपथ लेने वाले 33 विधायकों को कैबिनेट मंत्री और 6 को राज्य मंत्री के रूप में पद सौंपा गया. राज्यपाल पीसी राधाकृष्णन ने नागपुर में राज्य विधानसभा के शीतकालीन सत्र के उद्घाटन से पहले यह शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया. सूत्रों के अनुसार, इन मंत्रियों का कार्यकाल ढाई साल का रहेगा.

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार इस मौके पर मौजूद थे. मंत्रिमंडल में महाराष्ट्र बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले और मुंबई बीजेपी अध्यक्ष आशीष शेलार भी शामिल हैं. राज्य विधानसभा चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित हुए थे.

मंत्री पद की शपथ लेने वाले नेताओं के नाम:

बीजेपी:

  1. चंद्रशेखर बावनकुले
  2. राधाकृष्ण विखे पाटिल
  3. चंद्रकांत पाटिल
  4. गिरीश महाजन
  5. गणेश नाइक
  6. मंगल प्रभात लोढ़ा
  7. जयकुमार रावल
  8. पंकजा मुंडे
  9. अतुल बचाओ
  10. अशोक उइके
  11. आशीष शेलार
  12. शिवेंद्र राजे भोसले
  13. जयकुमार गोरे
  14. संजय सावकरे
  15. नितेश राणे
  16. आकाश फुंडकर
  17. माधुरी मिसाल (राज्यमंत्री)
  18. पंकज भोयर (राज्यमंत्री)
  19. मेहना बोर्डिकर (राज्यमंत्री)

एनसीपी (अजित पवार):

  1. हसन मुश्रीफ
  2. धनंजय मुंडे
  3. दत्ता मामा भरणे
  4. अदिति तटकरे
  5. माणिकराव कोकाटे
  6. नरहरि ज़िरवाल
  7. मकरंद आबा पाटिल
  8. बाबासाहेब पाटिल
  9. इंद्रनील नाइक (राज्यमंत्री)

शिवसेना (एकनाथ शिंदे):

  1. गुलाबराव पाटिल
  2. दादा भूसे
  3. संजय राठौड़
  4. उदय सामंत
  5. शंभुराज देसाई
  6. संजय शिरसाट
  7. प्रताप सरनाईक
  8. भरतशेठ गोगावले
  9. प्रकाश अबितकर
  10. आशीष जयसवाल (राज्यमंत्री)
  11. योगेश कदम (राज्यमंत्री)

शिवसेना में नाराजगी

शपथ ग्रहण से पहले शिवसेना नेता नरेंद्र भोंडेकर ने विधानसभा उपनेता पद से इस्तीफा दे दिया. बताया जा रहा है कि मंत्री पद न मिलने से वे नाराज थे.


ये भी पढ़ें- Maharashtra: फडणवीस कैबिनेट का विस्तार आज, 32 मंत्री ले सकते हैं शपथ, किसे मिलेगी गृह और राजस्व मंत्रालय की कमान


फडणवीस की रणनीति

देवेंद्र फडणवीस ने मंत्रिमंडल में संतुलन बनाए रखने के लिए सभी गुटों को प्रतिनिधित्व दिया. बीजेपी ने अपने महत्वपूर्ण पदों को बरकरार रखा, जबकि शिवसेना और एनसीपी के नेताओं को भी संतोषजनक भूमिका दी. यह कैबिनेट विस्तार महाराष्ट्र में बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन की सुदृढ़ता और भविष्य की रणनीति को दर्शाता है.

-भारत एक्सप्रेस

 


Vikash Jha

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago