देश

“यूपी की एक-एक सड़क बनेंगी वर्ल्ड क्लास”, इटावा में बोले कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद

-शिवांग तिमोरी

UP News: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में 30 विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने पहुंचे कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद ने सपा-बसपा पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि यूपी की सड़कें वर्ल्ड क्लास बनेंगी. कार्यक्रम का आयोजन इटावा क्लब में किया गया. इस मौके पर बड़ी संख्या में जनता व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योगी के मंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं का शिलान्यास और  लोकार्पण योगी सरकार के पांच वर्ष पिछले कार्यकाल की उपलब्धियां है और आगे भी यह सरकार की पुरानी सरकारों की तरह काम नहीं करेगी. जितिन प्रसाद ने कहा कि हमारी सरकार जो कहती है उसे धरातल पर उतारती भी है. सपा-बसपा की सरकार में जो घोषणा होती थी वह कभी धरातल पर दिखती ही नहीं थी. उन्होंने कहा कि यह यह योगी-मोदी की सरकार है जो घोषणा करती है वह जमीन पर काम भी करती है. इस मौके पर पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश की एक-एक सड़क वर्ल्ड क्लास होगी. इस मौके पर उन्होंने ये भी कहा कि बारिश की वजह से इटावा में जो सड़के खराब हो चुकी हैं, उसकी समीक्षा कर सड़कों को बरसात के बाद मरम्मत कराकर ठीक कराया जाएगा.

यह भी पढ़ें- Rajasthan Election: फिर राजस्थान फतह करने के लिए कांग्रेस आलाकमान का नया प्लान, गहलोत सरकार के इन मंत्रियों की होगी छुट्टी! 

2024 में इतिहास रचेगी मोदी सरकार

घोसी विधानसभा उपचुनाव को लेकर जितिन प्रसाद ने कहा कि विपक्ष को कहने दीजिए जो कह रहे हैं. चुनाव हारे जाते हैं और जीते जाते हैं. मगर मैं कहना चाहता हूं जनता का पूरा आशीर्वाद है, 2024 का जो चुनाव होगा इतिहास रचा जायेगा मोदी जी के नेतृत्व में. उन्होंने कहा कि यह मोदी योगी की सरकार है जीरो टोलेंस नीति पर काम करती है. गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा कमी पाई गई तो बक्शा नहीं जाएगा.

बड़े दुर्भाग्य की बात है

प्रो. रामगोपाल यादव द्वारा G-20 को लेकर की गई टिप्पणी पर जितिन प्रसाद ने कहा कि अगर कोई टीका टिप्पणी करे तो बड़े दुर्भाग्य की बात है.  हर एक भारतवासी के लिए ये गौरव की बात है. आज भारत में तमाम देशों के प्रधानमंत्री-राष्ट्रपति का आगमन हुआ है. यह भारत की शक्ति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की वजह से ही संभव हुआ है. बता दें कि सपा नेता राम गोपाल ने जी-20 को लेकर कहा था कि हजारों करोड़ों खर्च कर दिया मिलने वाला कुछ नही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

4 minutes ago

12वें BRICS संसदीय मंच की मेजबानी करेगा भारत, नई दिल्ली में जुटेगी दुनिया; जानें पीएम मोदी और ओम बिरला का प्लान

नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…

6 minutes ago

पहले मां, अब पीएम मोदी के बाप पर उतरी कांग्रेस, सुनें मल्लिकार्जुन खड़गे की मावालियों जैसी भाषा

Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी…

30 minutes ago

‘जाणता राजा’ का महामंचन: हजारों दर्शक…देशभर से हस्तियां जुटीं, देखिए वीडियो

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…

3 hours ago

मछुआरों को हथियार बना रहा है आतंकिस्तान? BSF ने पाकिस्तान की चाल की फेल

BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…

3 hours ago