देश

Hamirpur: पति बन रहा था प्यार में रोड़ा, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर डाली हत्या

– ललित कुमार

Hamirpur News: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां पत्नी ने प्रेमी के साथ म‍िलकर पत‍ि की हत्‍या कर दी. इतना ही नहीं शव को सड़क क‍िनारे एक गड्ढे में फेंक दिया. गश्‍त के दौरान पुल‍िस ने शव को देखा. आनन-फानन में पुलिस ने मौके पर फोरेंस‍िक टीम बुलाई और जांच पड़ताल शुरु की गई. श‍िनाख्‍त के बाद पता चला कि शव बेरी रोड़ वार्ड नंबर 9 निवासी 35 वर्षीय कामता का है.

ये सनसनीखेज वारदात कुरारा थाना कस्बे से समाने आई है. मिली जानकारी के अनुसार प्रेमी वीरेंद्र के साथ मिलकर कामता की पत्नी अंजू ने उसकी हत्या करवा दी. हत्या करने वाला प्रेमी ट्रैक्टर ड्राईवर के तौर पर कामता के घर में ही नौकरी करता था. काम के दौरान ही दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया. कामता को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी.  पुलिस ने सीसीटीवी की मदद के पूरी जानकारी जुटाई तो सीधा शक उसके पत्नी पर ही हुआ. इस घटना के बाद से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है.

ये भी पढ़ें– इस्लाम और LGBT से नफरत, भारत से गहरा लगाव…. कौन हैं PM Modi के साथ तस्वीरों में दिख रही महिला जियोर्जिया मेलोनी?

हत्या के बाद फरार हुआ प्रेमी

थाना प्रभारी श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस हत्यारोपित पत्नी उसका ट्रैक्टर चलाने वाले वीरेंद्र को हिरासत में ले लिया गया है. वीरेंद्र ने अवैध संबंध में हत्या करने की बात को स्वीकार कर लिया है और इसी के साथ दोंनों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार की रात में हुई है. पुलिस ने बताया कि, हत्यारोपी प्रेमी चालक वीरेंद्र शव को गढ्ढे में फेंकने के बाद ट्रैक्टर को वापस घर में खड़ा करके अपने गांव शंकरपुर रात में ही भाग निकला था. पूछताछ में मृतक की पत्नी अंजू ने पुलिस को बताया कि अत्यधिक शराब पीने के वजह से उसके पति की मौत हो गई है.

बहन ने दर्ज कराई शिकायत

उधर भाई की मौत की खबर सुनने के बाद बहन रानी अपने ससुराल से मायके आई और फिर थाने में तहरीर दी. मृतक की बहन ने पुलिस को बताया कि उसकी भाभी का ट्रैक्टर चालक वीरेंद्र सिंह के साथ अवैध सम्बंध है. उन्होंने आरोप लगाया कि इनलोगों ने ही उसके भाई की हत्या की है. इसके बाद पुलिस ने पत्नी अंजू व चालक वीरेंद्र सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और कानूनी कार्रवाई कर उनको जेल भेज दिया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘जाणता राजा’ का महामंचन: हजारों दर्शक…देशभर से हस्तियां जुटीं, देखिए वीडियो

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…

2 hours ago

मछुआरों को हथियार बना रहा है आतंकिस्तान? BSF ने पाकिस्तान की चाल की फेल

BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…

2 hours ago

अदाणी ग्रुप और एयर इंडिया का मेगा प्लान, अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स नवी मुंबई एयरपोर्ट पर होगी ट्रांसफर

अदाणी एयरपोर्ट्स और एयर इंडिया ग्रुप ने बड़ा फैसला लिया है. दिसंबर 2026 से नवी…

2 hours ago

अद्भुत तपस्या..! 111 डिग्री तापमान में भी जारी रही स्वामी कैलाशानंद गिरि की साधना

हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की सावन के बाद अब नवरात्र के…

2 hours ago

इंडिगो-अदाणी का मास्टरस्ट्रोक! अब इस नए एयरपोर्ट से उड़ेंगी विदेश की फ्लाइट्स

अदाणी एयरपोर्ट्स और इंडिगो ने बड़ा ऐलान किया है. फरवरी 2027 से नवी मुंबई एयरपोर्ट…

2 hours ago