देश

कलकत्ता हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की होगी पदोन्नति, 2031 में संभालेंगे CJI का पद

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने कलकत्ता हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची को सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नत करने की सिफारिश की. चीफ जस्टिस संजीव खन्ना के नेतृत्व वाले पांच सदस्यीय कॉलेजियम ने कहा कि 18 जुलाई 2013 को जस्टिस अल्तमस कबीर के सेवानिवृत्त होने के बाद से कलकत्ता हाई कोर्ट का कोई भी जज भारत का चीफ जस्टिस नहीं बना है.

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायधीश के रूप में करेंगे काम

न्यायमूर्ति बागची का सुप्रीम कोर्ट में कार्यकाल काफी लंबा होगा और मई 2031 में न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन की सेवानिवृत्ति के बाद वे भारत के मुख्य न्यायाधीश बनेंगे. हालांकि, न्यायमूर्ति बागची अपेक्षाकृत कम अवधि के लिए ही मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य करेंगे क्योंकि वे अक्टूबर 2031 में सेवानिवृत्त होंगे. न्यायमूर्ति बागची दिवंगत सीजेआई अल्तमस कबीर के बाद कलकत्ता से पहले सीजेआई होंगे जो 2013 में पद से सेवानिवृत्त हुए थे. कॉलेजियम ने इस तथ्य को भी ध्यान में रखा कि न्यायमूर्ति बागची हाई कोर्ट के न्यायाधीशों की अखिल भारतीय वरिष्ठता सूची में 11वें स्थान पर हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

अरे भैया चाहते क्या है? महागठबंधन में आर-पार, पटना में आमने-सामने आए राजद और कांग्रेस

Bihar MLC election 2026: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर हो चुनावों में महागठबंधन…

3 minutes ago

स्कूल से सड़क तक बवाल, गाड़ियां बनीं आग का शिकार… फ्रांस में छात्रों का ये कैसा आंदोलन? 5 हजार गिरफ्तार

France Student Protest: फ्रांस में हाईस्कूल छात्रों का आंदोलन तेजी से राष्ट्रीय संकट में बदल…

17 minutes ago

‘बाघ-बकरी को एक घाट पानी पिलाया’… क्या अनंत-नीरज विवाद के बीच ललन सिंह ने ली चुटकी?

सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री और मुंगेर से सांसद राजीव रंजन सिंह का एक वीडियो…

20 minutes ago

मां भालू का रौद्र रूप! कार पर चढ़कर किया हमला, डैशकैम में कैद हुआ खौफनाक VIDEO

Japan Bear Attack Video: जापान के होक्काइडो में सड़क पर अचानक एक मादा भालू ने…

29 minutes ago

हो जाए सावधान! देर रात गुम रहा खूनी चाकूबाजी… बिहार में लगतार तीन को उतारा मौत के घाट

Chhapra News: सारण के एकमा स्थित परसागढ़ गांव में देर रात हुई हिंसक चाकूबाजी में…

36 minutes ago