देश

सिक्किम में बिना कचरा बैग के प्रवेश करने वाले पर्यटक वाहनों पर लगाया जाएगा जुर्माना

सिक्किम में प्रवेश करने वाले सभी पर्यटक वाहनों को अब एक बड़ा कचरा बैग अनिवार्य रूप से ले जाना होगा. राज्य सरकार के पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि पर्यावरणीय स्थिरता के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में सामुदायिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए यह निर्णय लिया गया है.

इसमें कहा गया है कि टूर ऑपरेटरों, ट्रैवल एजेंसियों और वाहन चालकों की यह जिम्मेदारी होगी कि वे यात्रियों को कचरा निपटान के लिए कचरा बैग के उपयोग के बारे में बताएं. इसमें कहा गया है कि इस आदेश का पालन सुनिश्चित करने के लिए पर्यटक वाहनों की आकस्मिक जांच की जाएगी तथा आदेश का उल्लंघन करते हुए पाए जाने वाले वाहन को दंडित किया जाएगा.


यह भी पढ़े: कांवड़ यात्रा मार्ग के खाने-पीने के दुकानदारों को नेमप्लेट लगाने संबंधी आदेश पर Supreme Court ने लगाई अंतरिम रोक


स्वच्छता के बारे में जागरूकता अभियान चलाए जा रहा

अधिकारियों ने बताया कि पर्यटकों को कचरा प्रबंधन और पर्यावरणीय स्थिरता के बारे में शिक्षित करने के लिए स्वच्छता के बारे में जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि उन्होंने बताया कि सिक्किम 6 लाख से अधिक निवासियों के साथ भारत का सबसे कम आबादी वाला राज्य है. इसके सुरम्य हिमालयी स्थलों के लिए हर साल 20 लाख से अधिक पर्यटक यहां घूमने के लिए आते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Prakhar Rai

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

2 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

3 hours ago