यूटिलिटी

अगर आप भी पीएम किसान योजना से है जुड़े तो भूलकर भी न करें इस लिंक पर क्लिक, वरना खाते से निकल सकते हैं पैसे

PM Kisan Yojana Fraud: केंद्र सरकार आए दिन अपने नागरिकों के लिए कोई न कोई योजनाएं चलाती रहती है. सरकार गरीब लोगों की आर्थिक स्थिती को देखते हुए योजनाएं चलाती है. इन्ही में से एक योजना ऐसी भी है जिसके तहत हर साल किसानों को 6 हजार रुपये दिए जाते हैं. इस योजना का काम पीएम किसान योजना है. पीएम किसान योजना में मिलने वाले पैसे साल में 3 किस्तों में दिए जाते हैं.

यानी 2 हजार रुपये की एक किस्त जारी की जाती है अब आने वाले दिनों में इस योजना की 19वीं किस्त जारी हो सकती है. ऐसे में देशभर के किसानों को इसका बेसब्री से इंतजार है. लेकिन यह बेसब्री उन पर भारी भी पड़ सकती है. क्योंकि कुछ साइबर फ्रॉड इसका फायदा उठाकर लोगों के साथ ठगी कर रहे हैं. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं क्या है इससे बचने का तरीका.

पीएम किसान योजना का मैसेज आएं तो हो जाएं सावधान

पीएम किसान की 19वीं किस्त के पैसे मिलने की खुशी तो हर किसानों को है लेकिन इसका गलत फायदा उठाया जा रहा है और किसानों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा है. वे पीएम किसान के नाम पर किसानों के मोबाइल पर मैसेज भेजते हैं. मैसेज में भेजे गए लिंक पर क्लिक करते ही उनका खाता खाली हो जाता है.

ऐसा ही एक मामला हैदराबाद से सामने आया है. दरअसल, साइबर फ्रॉड ने पीएम किसान योजना का मैसेज भेजकर किसान के खाते से करीब 1.90 लाख रुपये उड़ा दिए. मैसेज दिखने में असली लग रहा था लेकिन ये एक फ्रॉड था. ये मैसेज वॉट्सऐप के जरिए भेजा गया था.

भूलकर भी न करें लिंक पर क्लिक

पीएम किसान योजना की किस्त जारी होने वाली है ऐसे में आप भी ऐसे फ्रॉड में फंस सकते हैं. इससे बचने के लिए आप ऐसे किसी भी लिंक पर क्लिक ना करें. साथ ही अगर आपको किसी भी तरह की कोई भी जानकारी चाहिए तो आप किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: चीन से भारत शिफ्ट हुई Apple के लिए शानदार रहा बीता साल, 1 लाख करोड़ रुपये के iPhone हुए एक्सपोर्ट

जल्द जारी हो सकती है किस्त

केंद्र सरकार की तरफ से किसानों को दी जाने वाली पीएम किसान योजना की अगली किस्त कुछ ही दिनों में जारी की जा सकती है. बताया जा रहा है कि दिल्ली चुनावों से पहले ये किस्त किसानों के खाते में पहुंच सकती है. हालांकि इस बार कई किसानों को इस लिस्ट से बाहर किया गया है, क्योंकि वो गलत तरीके से योजना का लाभ उठा रहे थे. ऐसे किसानों से अलग-अलग राज्यों में वसूली भी की जा रही है. साथ ही उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

7 hours ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

7 hours ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

9 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

9 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

9 hours ago