देश

CBI ने बाल यौन शोषण और CSAM मामले में मिजोरम के लालरामपाना को किया गिरफ्तार

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने आज मिजोरम की राजधानी आइजोल से एक व्यक्ति लालरामपाना (निवासी: आइजोल, मिजोरम) को एक अत्यंत गंभीर आपराधिक मामले में गिरफ्तार किया है. यह मामला एक नाबालिग के यौन शोषण और बाल यौन शोषण सामग्री (Child Sexual Abuse Material – CSAM) के निर्माण, संग्रहण और ऑनलाइन प्रसार से संबंधित है.

CBI ने यह मामला 30 मई 2025 को दर्ज किया था. जांच में सामने आया कि आरोपी लालरामपाना नाबालिगों को अश्लील यौन गतिविधियों में दर्शाने वाली CSAM सामग्री बनाता, इकट्ठा करता, सहेजता और इंटरनेट पर अपलोड करता था. साथ ही, उसके कब्जे से बच्चों से संबंधित अश्लील वीडियो और तस्वीरें भी बरामद हुईं, जो भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम का स्पष्ट उल्लंघन है.

अंतरराष्ट्रीय डेटाबेस और साइबर टिपलाइन रिपोर्ट्स से पुष्टि

CBI ने 4 जून 2025 को आरोपी के आवास पर तलाशी ली, जहां से कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए. इन उपकरणों की फॉरेंसिक जांच में बड़ी मात्रा में CSAM सामग्री सामने आई. इस डिजिटल डेटा को इंटरपोल के International Child Sexual Exploitation (ICSE) डेटाबेस तथा गूगल द्वारा तैयार किए गए Cyber Tipline Reports (CTRs) के साथ मिलाकर सत्यापित किया गया. ये सूचनाएं गृह मंत्रालय के Indian Cyber Crime Coordination Centre (I4C) के माध्यम से CBI को प्राप्त हुई थीं.

डिजिटल साक्ष्य से यह भी पुष्टि हुई कि लालरामपाना ने आइजोल में एक नाबालिग के साथ यौन शोषण किया था. CBI की त्वरित और समन्वित कार्रवाई में उस पीड़ित बच्चे की पहचान की गई और उसे सुरक्षित बचा लिया गया. जांच में यह भी पता चला कि आरोपी ने नाबालिग को धमकाते हुए उसके शोषण की रिकॉर्डिंग की और उसे CSAM सामग्री में बदलकर प्रसारित किया.

महत्वपूर्ण बात यह है कि यह मामला CBI द्वारा सुओ मोटो (स्वप्रेरणा से) दर्ज किया गया था, क्योंकि पीड़ित या उसके परिजनों ने इस संबंध में किसी भी स्थानीय एजेंसी को शिकायत नहीं दी थी. यह कार्रवाई CBI की साइबर मॉनिटरिंग, अंतरराष्ट्रीय सहयोग और फॉरेंसिक तकनीक के प्रभावी इस्तेमाल का प्रत्यक्ष उदाहरण है.

CBI ने दोहराया है कि वह बच्चों के खिलाफ ऐसे जघन्य अपराधों में शामिल आरोपियों को कानून के दायरे में लाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

ये भी पढ़ें: Raja Raghuvanshi Murder Case: ढाबा मालिक साहिल यादव ने हैरान कर देने वाला सच, ‘फफक-फफक क्यों रोने लगी थी सोनम’?

-भारत एक्सप्रेस 

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

2 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

3 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

3 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

3 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

4 hours ago