देश

West Bengal: शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में CBI ने चार शिक्षकों को किया गिरफ्तार, स्पेशल कोर्ट ने भेजा जेल, 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का हुआ था Scam

पश्चिम बंगाल में हुए शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में चार शिक्षकों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तारी के बाद इन्हें स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया. जहां से कोर्ट ने सभी चारों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. गिरफ्तार हुए शिक्षकों पर आरोप है कि उन्होंने पैसे देकर अवैध तरीके से नौकरी ली है. शिक्षक भर्ती घोटाले में अब तक कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं. हालांकि ये पहला मामला है जिसमें चयनित शिक्षकों को जेल भेजा गया है.

सीबीआई ने चार आरोपी शिक्षकों को किया गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक, शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में सीबीआई ने मुर्शिदाबाद से चार शिक्षकों, जिसमें सैगर हुसैन, सिमर हुसैन, जहीरुद्दीन शेख और सौगत मंडल शामिल हैं. इन सभी को गिरफ्तार करने के बाद सीबीआई ने स्पेशल कोर्ट अलीपुर में पेश किया था. कोर्ट में हुई पेशी के बाद सभी को जेल भेज दिया गया. कोर्ट ने कहा कि ये वे लोग हैं जिन्होंने नौकरी के बदले तापस मंडल को रुपये दिए थे. बता दें कि आरोपी तापस मंडल इसी मामले में पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. जो जेल में बंद है.

शिक्षकों की जमानत याचिका खारिज

सीबीआई ने इन चारों को कोर्ट में गवाह के तौर पर पेश किया था. कोर्ट ने सीबीआई से पूछा कि इन शिक्षकों का नाम गवाह के तौर पर क्यों दर्ज किया गया है, जबकि इन्होंने भी नौकरी के बदले पैसा दिया है. जबकि इस पद के लिए योग्य भी नहीं थे. इसलिए इन्हें भी अन्य आरोपियों की तरह देखा जाना चाहिए. इसके बाद कोर्ट ने गिरफ्तार शिक्षकों की जमानत याचिका को भी खारिज कर दिया.

यह भी पढ़ें- Delhi Services Bill पर राज्यसभा में हंगामा, अमित शाह बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का नहीं हुआ उल्लंघन

100 करोड़ रुपये से ज्यादा का घोटाला

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में साल 2014 से लेकर 2021 के बीच स्कूल सेवा आयोग और पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से शिक्षकों की भर्तियां की गई थीं. जिसमें बड़े स्तर पर घोटाला होने की बात सामने आई थी. फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद नियुक्ति मामले की जांच के आदेश दिए थे. मामला सीबीआई को सौंपा गया था. आरोप लगे थे कि शिक्षक भर्ती में अभ्यर्थियों से पास कराने के लिए 5 लाख से लेकर 15 लाख रुपये तक लिए गए थे. जांच में कई बड़े टीएमसी नेताओं के नाम भी सामने आए. कहा जा रहा है कि ये 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का घोटाला है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

जब चंद्रशेखर संग हेलिकॉप्टर से लगाया गांव का चक्कर, जानिए जेपी के सिताब दियारा से आखिरी सफर की कहानी

Jayaprakash Narayan Death Anniversary: संपूर्ण क्रांति के नायक जेपी की आज पुण्यतिथि है. 1978 में…

10 minutes ago

करोड़ों के इलाज से दम तोड़ रहीं सांसें! SMA मरीजों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने की परमानेंट फंड की मांग

सुप्रीम कोर्ट ने स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों…

15 minutes ago

सिर्फ चेतावनी नहीं, अब एक्शन चाहिए; दक्षिण एशिया में जानलेवा बनती गर्मी से निपटने के लिए भारत समेत 4 देश आए साथ

दक्षिण एशिया में बढ़ती गर्मी के बीच भारत, नेपाल, बांग्लादेश और भूटान ने हीटवेव और…

20 minutes ago

‘कानून अपने हाथ में ले रही है सरकार…’, डीजीपी नियुक्ति विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सरकार और डीजीपी को नोटिस

झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता की नियुक्ति और राज्य सरकार द्वारा डीजीपी नियुक्ति के नियमों…

27 minutes ago

अमृतसर पहुंचे सचिन पायलट; हरमंदिर साहिब में टेका माथा, बोले- ‘पंजाब की कानून-व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल’

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने अमृतसर स्थित श्री…

34 minutes ago

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा के लिए नो-वोटिंग: BJP की किस पांसे से बैकफुट पर गए अखिलेश यादव?

UP Rajya Sabha Election Update: उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर अब वोटिंग नहीं…

34 minutes ago