देश

Delhi Service Bill: राज्यसभा में विधेयक पास होने पर बोले राघव चड्ढा, बिल के खिलाफ लड़ेगें कानूनी लड़ाई, जाएंगे सुप्रीम कोर्ट

लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी दिल्ली सेवा बिल पास हो गया. बिल को लेकर राज्यसभा में विपक्ष ने जमकर हंगामा किया, लेकिन संख्या बल ज्यादा होने के चलते सरकार ने इसे बहुमत के साथ पास करा लिया. बिल पास होने के बाद आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि “बिल भले ही पास हो गया है, लेकिन हम अपनी लड़ाई जारी रखेंगे. इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे.”

आम आदमी पार्टी लड़ेगी कानूनी लड़ाई

राघव चड्डा ने राज्यसभा में बोलते हुए कहा कि ” दिल्ली सेवा विधेयक राज्यसभा में पास हो गया, जिसे हम रोक नहीं पाए, लेकिन अब हम इसकी लड़ाई जारी रखेंगे. विधेयक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे. बता दें कि सोमवार (7 अगस्त) को केंद्र सरकार ने बहुमत के साथ बिल को राज्यसभा में पारित करा लिया.

पक्ष में पड़े 131 वोट

राज्यसभा में विधेयक के पक्ष में 131 जबकि इसके खिलाफ 102 मत पड़े. उच्च सदन में सात घंटे से अधिक समय तक चली चर्चा के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने जवाब दिया. गृह मंत्री के जवाब के बाद सदन ने इस संबंध में पहले लागू अध्यादेश को अस्वीकार करने के कुछ विपक्षी दलों के सदस्यों के सांविधिक संकल्प को नामंजूर कर दिया था. इसके साथ विपक्ष द्वारा पेश संशोधनों को भी नामंजूर कर दिया.

यह भी पढ़ें- Delhi Services Bill पर राज्यसभा में हंगामा, अमित शाह बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का नहीं हुआ उल्लंघन

‘विधेयक का मकसद दिल्ली वासियों के हितों की रक्षा करना’

चर्चा का जवाब देते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि दिल्ली में अधिकारियों के तबादले और तैनाती से जुड़े अध्यादेश के स्थान पर लाये गये विधेयक का मकसद राष्ट्रीय राजधानी के लोगों के हितों की रक्षा करना है. आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के हितों को हथियाना नहीं. गृह मंत्री ने कहा कि विधेयक का उद्देश्य दिल्ली में ‘‘भ्रष्टाचार विहीन और लोकाभिमुख शासन’’ है. उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस शासन में जो व्यवस्था थी, उसमें इस विधेयक के माध्यम से कोई परिवर्तन नहीं हो रहा है. दिल्ली कई मायनों में सभी राज्यों से अलग प्रदेश है क्योंकि यहां संसद, कई संस्थाएं, उच्चतम न्यायालय हैं. वहीं कई राष्ट्राध्यक्ष यहां चर्चा करने आते हैं, इसीलिए इसे केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

Ganesh Visarjan 2026: आज या कल, कब है गणपति विसर्जन? दूर करें हर कंफ्यूजन; नोट करें सही तारीख और शुभ मुहूर्त

Ganesh Visarjan 2026: इस साल 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के मौके पर गणेश विसर्जन…

19 minutes ago

Bank Strike के बीच राहत की खबर: रविवार को खुलेंगे बैंक, जानिए अब कितने दिन रहेंगे बंद?

Bank Strike 2026 के बीच 27 सितंबर को बैंक खुलेंगे. 28 से 30 सितंबर तक…

45 minutes ago

‘चीख-पुकार और धुआं…’ ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Yamuna Expressway Bus Fire: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में भीषण आग…

1 hour ago

Weather Today: समुद्र में 75 की रफ्तार से भयंकर चक्रवात!10 राज्यों में रेड अलर्ट, जानें आज के मौसम का हाल

Weather Update: बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती सिस्टम के असर से ओडिशा, आंध्र प्रदेश,…

2 hours ago

गुरुवार को धृति योग से 4 राशियों की खुलेगी किस्मत, कन्या को रुका धन तो धनु को मिलेगा तगड़ा मुनाफा

24 सितंबर 2026 को त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र और धृति योग के प्रभाव से कई…

2 hours ago

धृति योग और गुरु-पुष्य महासंयोग से चमकेगा गुरुवार! जानिए शुभ चौघड़िया मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang: 24 सितंबर 2026 को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी रात 11:19 बजे…

3 hours ago