देश

Parliament Monsoon Session: अविश्वास प्रस्ताव पर लोकसभा में आज होगी चर्चा, राहुल गांधी के भाषण से होगी शुरुआत

लोकसभा में आज (8 अगस्त) विपक्षी गठबंधन INDIA की तरफ से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी. चर्चा की शुरुआत कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपने भाषण से करेंगे. राहुल गांधी 133 दिनों के बाद दोबारा लोकसभा की कार्यवाही में शामिल हो रहे हैं, क्योंकि मोदी सरनेम मानहानि मामले में सजा सुनाए जाने के बाद लोकसभा सचिवालय ने उनकी सदस्यता को रद्द कर दिया था. जिसे सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दोबारा बहाल किया गया है.

चर्चा की अगुवाई करेंगे राहुल गांधी

मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष की तरफ से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर आज चर्चा होगी. जिसकी अगुवाई राहुल गांधी करेंगे. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा था कि अविश्वास प्रस्ताव पर होने वाली चर्चा खुद राहुल गांधी अपने भाषण से शुरू करेंगे.

सुप्रीम कोर्ट ने दी राहत

गौरतलब है कि राहुल गांधी को मोदी सरनेम मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत दी है. सुप्रीम कोर्ट ने सजा पर रोक लगा दी है. जिसके बाद उनकी सदस्यता को बहाल कर दिया गया है. राहुल गांधी की सदस्यता बहाल के मौके पर मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा था कि सदस्यता बहाल करने का फैसला स्वागत योग्य है. यह कदम भारत के लोगों विशेष कर वायनाड की जनता के लिए राहत भरा है.

यह भी पढ़ें- West Bengal: शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में CBI ने चार शिक्षकों को किया गिरफ्तार, स्पेशल कोर्ट ने भेजा जेल, 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का हुआ था Scam

पीएम मोदी सदन में दे सकते हैं जवाब

लोकसभा समिति ने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए 12 घंटे का समय आवंटित किया है. जिसमें माना जा रहा है कि गुरुवार (10 अगस्त) को पीएम मोदी सदन में जवाब देंगे. विपक्ष मणिपुर में हो रही जातीय हिंसा को लेकर प्रधानमंत्री से सदन में जवाब देने की मांग पर अड़ा हुआ है. जिससे मानसून सत्र लगातार हंगामेदार बना हुआ है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

अडानी एंटरप्राइजेज की लॉन्ग-टर्म रेटिंग में बड़ा सुधार: CARE Ratings से मिली अब तक की सबसे हाई ‘CARE AA’ रेटिंग

Adani Enterprises Credit Rating: CareEdge ने अडानी एंटरप्राइजेज की लॉन्ग-टर्म क्रेडिट रेटिंग बढ़ाकर CARE AA…

33 minutes ago

डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट और विदेश यात्रा! सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगी रिपोर्ट, बनाई जाएगी खास कमेटी

सुप्रीम कोर्ट ने दवा कंपनियों द्वारा डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट, विदेश यात्राएं, कैश और अन्य…

42 minutes ago

‘थप्पड़, छीना फोन और फिर…’: मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ हाईकोर्ट सख्त, दिल्ली पुलिस को स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश

दिल्ली सरकार में मंत्री और भाजपा नेता प्रवेश वर्मा के खिलाफ एक आम आदमी पार्टी…

48 minutes ago

सऊदी के समर में PAK एयरफोर्स की एंट्री: क्या यमन के दलदल और गृहयुद्ध में फंसने जा रहा है पाकिस्तान?

Saudi-Yemen War Pak Entry: सऊदी अरब के समर्थन में पाकिस्तान ने यमन के हूती विद्रोहियों…

58 minutes ago

‘उतनी ही लकड़ी लगनी है, मेरी लकड़ी जमा है…’, नाना पाटेकर ने हंसते-हंसते समझा दिया था जिंदगी का फलसफा

Nana Patekar: नाना पाटेकर की सबसे बड़ी खासियत यही थी कि उन्होंने कभी जिंदगी को…

1 hour ago