Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

leopard

LEOPARD PANIC IN AYODHYA CANTT: अयोध्या से सटे कैंट (छावनी) इलाके में पिछले कई दिनों से तेंदुए की आवाजाही से स्थानीय नागरिकों में दहशत का माहौल है. बाउंड्री वॉल पर बैठे तेंदुए का वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग ने उसे पकड़ने के लिए पिंजरा और ट्रैप कैमरे लगाए हैं, हालांकि तेंदुआ पकड़ में नहीं आया है.

Chhattisgarh Viral: छत्तीसगढ़ के एक गांव में गजब का नजारा देखने को मिला, जब जंगल से भटककर आए एक तेंदुए ने शराब की भट्टी में घुसकर सुरापान कर लिया. शराब हलक से नीचे उतरते ही जंगल का यह खूंखार शिकारी बिल्कुल शांत होकर बैठ गया.

Meerut Leopard Rescue: मेरठ के मवाना में गन्ने के खेत से तेंदुए का सफल रेस्क्यू किया गया. वन विभाग ने उसे सुरक्षित पकड़कर मेडिकल जांच के लिए भेजा. इलाके में अब शांति है.

खोजो तो जानें में नई चुनौती! तस्वीर में छिपा तेंदुआ 10 सेकंड में ढूंढें, जो चिड़िया का शिकार करने की ताक में है. 99% लोग फेल! दिमाग की कसरत के लिए तैयार? जवाब देखें या दोस्तों के साथ शेयर करें.

CBI की वाइल्डलाइफ क्राइम यूनिट ने पिंजौर में एक विशेष अभियान चलाया और वन्यजीवों की तस्करी में लिप्त गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया. तेंदुए की खाल, ऊदबिलाव की खाल और पैंगोलिन के शल्क जैसे अवशेष बरामद किए गए.

उत्तर प्रदेश में कई जिलों में तेंदुए की दहशत के बीच महाराष्ट्र के पुणे में भी लोग तेंदुए से खौफजदा हैं. कई इलाकों में लोग अपने घरों से निकलने में डर रहे हैं. किसान खेतों में जाने से कतरा रहे हैं.

लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली क्षेत्र में तेंदुए के जानलेवा हमले से नाराज ग्रामीण सड़क पर उतरे. आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर पत्‍थरबाजी की. पत्‍थरबाजी में पुलिस के वाहनों के शीशे टूट गए. झड़प में कई लोग चोटिल हुए.

लखीमपुर खीरी में रहने वाले मुन्नर अली ने बताया कि वे साइकिल से मिट्टी ढो रहे थे. उनका बेटा पीछे से साइकिल में धक्का लगा रहा था. तभी तेंदुआ आया और झपट्टा मारकर बेटे को खींच ले गया.

चीता प्रोजेक्ट के तहत नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से दो चरणों में 20 चीतों को कूनो नेशनल पार्क लाया गया था.

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह तेंदुआ पिछले एक माह से लगातार क्षेत्र में घूम रहा था. वन विभाग और ग्रामीणों की घेराबंदी जारी थी.