Bharat Express DD Free Dish

Bank Fraud Case

बैंक घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ED ने अनिल अंबानी समूह की 1,021 करोड़ रुपये की नई संपत्तियां कुर्क की हैं. कंपनियों से 15,548 करोड़ रुपये का पब्लिक मनी डायवर्ट करने के आरोप में चल रही इस जांच में अब तक कुल 20,367 करोड़ की जब्ती हो चुकी है और 8 अधिकारी जेल में हैं.

कॉपरेटिव बैंक एफडी घोटाला मामले में दतिया से कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत नहीं मिली है.

Rajendra Bharti Bank Scam: मध्य प्रदेश के दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को 25 साल पुराने कॉपरेटिव बैंक घोटाले में मिली 3 साल की सजा के खिलाफ उनकी अपील पर दिल्ली हाई कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. कोर्ट इस मामले में 10 जुलाई को अपना अहम फैसला सुनाएगा, जिससे विधायक की सदस्यता और भविष्य तय होगा.

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को बैंक लोन फ्रॉड मामले में आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला के दिल्ली और गोवा स्थित ठिकानों पर छापेमारी की. इसके साथ ही, ईडी ने दिल्ली के सुभाष नगर में बाबाजी फाइनेंस ग्रुप के परिसरों पर भी 180 करोड़ रुपये के निवेश घोटाले के आरोप में रेड डाली है.

कोलकाता के कारोबारी प्रत्युष कुमार सुरेका को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 2672 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया है. ज्वेलरी कारोबार के नाम पर 25 बैंकों से कर्ज लेकर उसे सोलर प्रोजेक्ट्स में डाइवर्ट करने और विदेश भागने की कोशिश के दौरान सुरक्षा एजेंसियों ने उसे दबोचा.

2700 करोड़ रुपये के बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार एमटेक के प्रमोटर अरविंद धाम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. दिल्ली हाई कोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचे अरविंद धाम को शीर्ष अदालत ने कुछ सख्त शर्तों के साथ जमानत मंजूर कर दी है.

CBI ने 20 साल से फरार मणि एम. शेखर को गिरफ्तार कर बैंक धोखाधड़ी के एक लंबे केस में बड़ी कामयाबी हासिल की है. आरोपी ने नाम और पहचान बदलकर पुलिस को चकमा देने की कोशिश की थी, लेकिन अत्याधुनिक तकनीक ने उसका भेद खोल दिया.

दिल्ली हाई कोर्ट ने एक व्यक्ति के खाते से 74.61 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में आरबीआई, बैंकिंग लोकपाल और एचडीएफसी बैंक को नोटिस जारी किया है. अगली सुनवाई 29 जुलाई को होगी.

राऊज एवेन्यू कोर्ट ने 2435 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में सीबीआई को फटकार लगाई है, कोर्ट ने कहा कि जांच एजेंसी सच्चाई को दबाने की कोशिश कर रही है.

मदुरै की सीबीआई कोर्ट ने बैंक धोखाधड़ी मामले में 5 दोषियों को 3 साल की कठोर कैद और 6.8 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है. यह मामला भारतीय ओवरसीज बैंक की धोखाधड़ी से जुड़ा है.