देश

भ्रष्टाचार के मामले में जेल भेजे गए अरविंद केजरीवाल के खिलाफ CBI ने दाखिल की चार्जशीट, कहा- करोड़ों रुपये ट्रांसफर किए गए थे

Delhi News: दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में भ्रष्टाचार के तहत जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवालबीके खिलाफ सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल किया है. सीबीआई ने यह चार्जशीट राऊज एवेन्यू कोर्ट में दाखिल की है.

सीबीआई ने आरोप लगाया है कि जून 2021 से जनवरी 2022 तक हवाला चैनलों के जरिये गोवा में 44.45 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए थे। आम आदमी पार्टी पर आरोप लगा है कि उन्होंने इन पैसों का इस्तेमाल गोवा विधानसभा चुनाव में प्रचार किया था। पिछली बार दाखिल चार्जशीट में सीबीआई ने कहा था कि यब आप को मिले 100 करोड़ रुपये की रिश्वत में से एक था।

26 जून को सीबीआई की गिरफ्त में आए मुख्यमंत्री

इससे पहले ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में करीब 200 पेज का आरोप पत्र मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के खिलाफ दाखिल किया था। सीबीआई ने मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री को 26 जून को गिरफ्तार किया था। इससे पहले आबकारी नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में दिल्ली की तिहाड़ जेल में हैं।

12 जुलाई को आए थे अंतरिम जमानत के आदेश

बता दें कि इससे पहले 12 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी मामले में अंतरिम जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया था। हालांकि, सीबीआई की ओर से गिरफ्तार किए जाने के बाद से वह जेल से बाहर नहीं आ पाए।

फिर 8 अगस्त तक बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत

हाल ही में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने कथित शराब घोटाले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत की अवधि को 8 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया है।

— भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

4 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

4 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

5 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

5 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

5 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

5 hours ago