मनोरंजन

Sanjay Dutt turns 65: जब सायरा बानो से शादी करना चाहते थे संजय दत्त…

Bollywood एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) के 65वें जन्मदिन के मौके पर दिग्गज एक्ट्रेस सायरा बानो (Saira Banu) ने उनसे जुड़ी एक खास बात शेयर की है. सायरा बानो ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपने दिवंगत पति दिलीप कुमार के साथ संजय की एक पुरानी तस्वीर शेयर की और एक दिलचस्प किस्सा बताया, जब संजय दत्त ने उनसे शादी करने की इच्छा जताई थी.

इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की

सायरा ने लिखा, ‘संजय दत्त हमेशा से मेरे लिए एक परिवार की तरह रहे है. मेरा पूरा परिवार- अम्माजी से लेकर आपाजी और साहब… हमने उन्हें एक छोटे बच्चे से लेकर एक स्टार बनते हुए देखा है. मुझे अभी भी याद है जब नरगिस आपा हमारे घर फंक्शन में आती थीं और वह उनके साथ आते थे. बेहद प्यारे लगते थे.’

एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘नरगिस जी फिर उनसे हाथ मिलातीं और कहतीं, ‘चलो, सायरा जी को बोलो तुम क्या बोलते हो मुझे?’ और फिर संजू मेरी तरफ देखते और प्यारी सी आवाज में कहते, ‘मैं शैला बानू से शादी करूंगा.’ हाहाहा, कितना प्यारा है! मुझे लगता है कि शर्मिला टैगोर और मैं संजू के सबसे पसंदीदा थे. हम सभी ने उनकी जर्नी का हिस्सा बनने का लुत्फ उठाया है.’

वह कहती है, ‘किसी की यात्रा में कई लोगों का हाथ होता है और हम सभी को उनकी यात्रा का हिस्सा बनने के लिए खुशी है. वह मेरे दिल में एक विशेष स्थान रखता है. मेरे सभी प्यार और आशीर्वाद के साथ, मैं उसे जन्मदिन की बहुत शुभकामनाएं देती हूं.’

‘धाक देव’ का किरदार

वहीं अपने जन्मदिन पर संजय दत्त ने फिल्म ‘KD- The Devil’ से अपना फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया है. पोस्टर में एक्टर का टपोरी स्टाइल देखने को मिल रहा है. डेनिम जैकेट के साथ ब्लैक लुंगी, सिर पर पुलिस कैप, गले में बेल्ट संग हाथ में डंडा अनोखे अंदाज में पकड़ा है.

लुक को और भी दिलचस्प बनाने के लिए संजय ने लंबे बाल और मूंछे रखी हैं. आंखों पर चश्मा और माथे पर तिलक लगाया हुआ है. फिल्म में संजय दत्त ‘धाक देव’ का किरदार निभाएंगे. इसका निर्माण केवीएन प्रोडक्शंस के बैनर तले किया जा रहा है और निर्देशन प्रेम ने किया है.

फिल्म में ध्रुव सरजा, वी. रविचंद्रन, रमेश अरविंद, शिल्पा शेट्टी, जीशू सेनगुप्ता और नोरा फतेही भी हैं. ‘केडी- द डेविल’ 13 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

इसके अलावा संजय ‘घुड़चढ़ी’ नाम की एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में भी नजर आएंगे, 9 अगस्त से Jio Cinema पर स्ट्रीम होगी. फिल्म में संजय और रवीना टंडन मुख्य भूमिकाओं हैं. दत्त को आखिरी बार 2023 की फिल्म Leo में देखा गया था, जिसमें दक्षिण के सुपरस्टार विजय ने मुख्य भूमिका निभाई थी.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

5 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

5 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

5 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

5 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

6 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

6 hours ago