देश

राजस्‍थान और महाराष्ट्र में 67 जगहों पर CBI की छापेमारी, संदिग्ध IMPS ट्रांजेक्शन मामले में एक्‍शन

Central Bureau of Investigation Raids: केंद्रीय जांच ब्‍यूरो (सीबीआई) ने संदिग्ध IMPS ट्रांजेक्शन मामले में राजस्थान और महाराष्ट्र में 67 जगहों पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति खराब न हो, इसके लिए राजस्थान पुलिस के 120 पुलिसकर्मी साथ गए, जिनमें आर्म्ड फोर्स भी शामिल थी. पूरी कार्रवाई के दौरान 210 लोगों की 40 टीमें थीं, जिनमें 130 सीबीआई ऑफिशियल्स, 80 प्राइवेट विटनेस, अलग-अलग विभाग के लोगों को भी ऑपरेशन में शामिल किया गया.

संवाद स‍ूत्रों के अनुसार, सीबीआई ने उपरोक्‍त कार्रवाई तब की, जब यूको बैंक के अलग-अलग एकाउंट्स से 820 करोड़ रुपए के संदिग्ध ट्रांजेक्शन्स की बात सामने आई. सीबीआई ने 21 नवंबर 2023 को यूको बैंक की शिकायत के बाद एक केस दर्ज किया था. शिकायत के मुताबिक, 10 नवंबर 2023 से 13 नवंबर 2023 के बीच 7 प्राइवेट बैंक्स के 14,600 एकाउंट होल्डर्स ने गलत तरीके से यूको बैंक के 41,000 एकाउंट होल्डर्स के एकाउंट में IMPS ट्रांजेक्शन किए. इसकी वजह से असली खातों से बिना डेबिट हुए यूको बैंक के अकाउंट्स में 820 करोड़ रुपए क्रेडिट हुए.

पता चला कि तमाम एकाउंट होल्डर्स ने अलग-अलग बैंकिंग चैनल्स के जरिए बैंक से पैसे निकालकर फायदा उठाया. सीबीआई ने दिसंबर 2023 में भी प्राइवेट बैंक होल्डर्स और यूको बैंक के अधिकारियों के कलकत्ता और मैंगलोर में 13 ठिकानों पर छापेमारी की थी. इसी क्रम में 6 मार्च 2024 को सीबीआई ने राजस्थान के जोधपुर, जयपुर, जालोर, नागपुर, बारमेड़, पलौदी और महाराष्ट के पुणे में छापेमारी की गई थी.

छापेमारी के उपरांत में यूको बैंक और आईडीएफसी बैंक से जुड़े 130 संदिग्ध डॉक्युमेंट्स और 43 डिजिटल डिवाइस जिसमे 40 मोबाइल फोन, 2 हार्ड डिस्क, एक इंटरनेट डोंगल को सीज करके फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया. 30 और संदिग्ध लोगों को स्पॉट पर एग्जामिन किया गया.

– भारत एक्‍सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘ये वैभव प्रोटेस्ट कर रहा है!’ प्लेइंग इलेवन से कटे पत्ते तो अक्षर पटेल ने लिए मजे; देखें VIDEO

IND vs NZ: प्लेइंग 11 से ड्रॉप होने वाले वैभव सूर्यवंशी पर अक्षर पटेल की…

4 minutes ago

‘ना भूले हैं, ना भूलेंगे’ 1984 सिख दंगों के घाव कुरेदकर बीजेपी का पलटवार, हरि नगर से तिलक नगर तक पदयात्रा

BJP Padyatra In Delhi: रामलीला मैदान में विपक्ष के इस शक्ति प्रदर्शन को बेअसर करने…

10 minutes ago

राहुल जी! रास्ते और दुकानें बंद हैं, लोग खरीदारी कहां करेंगे? रामलीला मैदान रैली से ठप हुआ दिल्ली का व्यापार

Ramlila Maidan Rally: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि हमें भाजपा का एजेंट बताया…

1 hour ago

Ujjain Hotel Tragedy: जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत, परिजनों का 1 करोड़ रुपये मुआवजे पर हंगामा

MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…

2 hours ago