देश

सीबीआई ने IRS अधिकारी के ठिकानों पर की छापेमारी, नकदी और सोना-चांदी देखकर अधिकारियों के उड़े होश, रिश्वत लेते गिरफ्तार हुआ था अफसर

रिश्वतखोरी के एक गंभीर मामले की चल रही जांच के सिलसिले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने दिल्ली, मुंबई और पंजाब में भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के एक वरिष्ठ अधिकारी और एक निजी व्यक्ति की गिरफ्तारी के बाद कई ठिकानों पर छापेमारी की है. इस दौरान सीबीआई ने लगभग 3.5 किलोग्राम सोना, दो किलोग्राम चांदी और करीब एक करोड़ रुपए की नकदी बरामद की.

CBI ने IRS अफसर को किया था गिरफ्तार

2007 बैच के आईआरएस अधिकारी, जिनकी गिरफ्तारी की गई है, वह वर्तमान में नई दिल्ली के आईटीओ स्थित सीआर बिल्डिंग में करदाता सेवा निदेशालय में अतिरिक्त महानिदेशक के पद पर कार्यरत थे. सीबीआई ने उनके खिलाफ 31 मई 2025 को मामला दर्ज किया था.

रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया था अफसर

सीबीआई के अनुसार, आईआरएस अधिकारी ने एक शिकायतकर्ता से 45 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की थी. यह राशि आयकर विभाग से अनुकूल व्यवहार दिलाने के बदले में मांगी गई थी. मांग को लेकर शिकायतकर्ता को कानूनी कार्रवाई, भारी जुर्माना और उत्पीड़न की धमकी भी दी गई थी. सीबीआई ने इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए जाल बिछाया और आरोपी निजी व्यक्ति को 25 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया. यह रिश्वत आरोपी अधिकारी के मोहाली स्थित आवास पर मांगी और ली जा रही थी. इसके बाद अधिकारी को उनके वसंत कुंज, नई दिल्ली स्थित आवास से गिरफ्तार किया गया.

यह भी पढ़ें- पतंजलि आयुर्वेद को बड़ा झटका: 273.5 करोड़ की CGST पेनाल्टी वसूली पर चलेगी कार्यवाही, याचिका खारिज

दिल्ली, मुंबई और पंजाब में स्थित विभिन्न ठिकानों पर छापे मारकर सीबीआई ने 3.5 किलो सोना (मूल्य लगभग 2.3 करोड़ रुपए), दो किलो चांदी, करीब एक करोड़ रुपए नकद, 25 बैंक खातों और एक लॉकर के दस्तावेज बरामद किए. इसके अलावा, कई अन्य दस्तावेज और डिजिटल सबूत भी बरामद किए गए. सीबीआई ने बताया कि बरामद सभी चल और अचल संपत्तियों का कुल मूल्यांकन अभी जारी है तथा जांच में और खुलासे होने की संभावना है. दोनों आरोपियों को 1 जून 2025 को विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इस पूरे मामले में सीबीआई की जांच जारी है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

11 minutes ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

29 minutes ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

44 minutes ago

‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल न करें’: मेट्रो सेवाएं रोकने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

दिल्ली में मेट्रो स्टेशन और ट्रेन सेवाएं बंद किए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में…

52 minutes ago

दिल्ली में मेट्रो-ट्रेन सेवाएं ठप करने पर SC सख्त, अवमानना याचिका पर कल स्पेशल बेंच करेगी सुनवाई

CJP विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली मेट्रो स्टेशनों को बंद करने और ट्रेनों की आवाजाही…

1 hour ago