देश

संदेशखाली पहुंची CBI की टीम, महिलाओं के खिलाफ कथित अपराधों की कर रही जांच

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की 10 सदस्यीय टीम महिलाओं के खिलाफ कथित अपराधों और जमीन हड़पने के आरोपों की जांच के लिए शनिवार को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली पहुंची. एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सीबीआई के दल में शामिल कुछ सदस्य संदेशखाली के सुंदरीखाली इलाके में पीड़ितों के घर पहुंचे और उनसे व्यक्तिगत रूप से बात की. इसके अलावा टीम ने उनके आरोपों का दस्तावेजीकरण भी किया.

वहीं अधिकारी ने कहा कि सीबीआई दल का दूसरा हिस्सा संदेशखाली थाने पहुंचा और जांच के संबंध में स्थानीय पुलिसकर्मियों से बात की. उन्होंने मीडिया को बताया, ”हम महिलाओं के खिलाफ अपराध और जमीन हड़पने के संबंध में ग्रामीणों से बात करने के लिए संदेशखाली में हैं, हम उनके आरोपों को लिख रहे हैं.”

हाई कोर्ट ने दिया था सीबीआई जांच का आदेश

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने संदेशखाली में महिलाओं के खिलाफ अपराध और जमीन हड़पने के आरोपों की पिछले सप्ताह सीबीआई से जांच कराने का आदेश दिया था. अदालत ने सीबीआई को आरोपों की जांच करने और एक व्यापक रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है. वहीं संदेशखाली मामले को लेकर हाई कोर्ट ने बंगाल की टीएमसी सरकार को जमकर झाड़ लगाई थी और कहा था, “संदेशखाली में मामलों की जटिलता को देखते हुए, इसमें कोई संदेह नहीं है कि निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए. हमारी राय है कि राज्य को जिस भी एजेंसी को प्रभारी बनाया गया है उसे उचित समर्थन दे.”

इसे भी पढ़ें: ‘कांग्रेस का शहजादा वायनाड से भाग जाएगा…’: पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर कसा तंज

शाहजहां शेख पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने का आरोप

बता दें कि टीएमसी से निष्कासित नेता शाहजहां शेख पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने और भूमि कब्जाने का गंभीर आरोप लगा है. ये आरोप संदेशखाली में ईडी की टीम पर किए गए हमले के बाद सामने आए थे. आरोप है कि शाहजहां शेख के लोगों ने वहां पर मछली पालन के लिए कृषि भूमि को अवैध रूप से बदलने के साथ ही स्थानीय लोगों की जमीन पर कब्जा भी कर लिया. इसी दौरान शेख और उसके साथियों ने महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न भी किया.

Rohit Rai

Recent Posts

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

12 minutes ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

27 minutes ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

32 minutes ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

40 minutes ago

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

46 minutes ago

Ayodhya Leopard Fear: अयोध्या के इस इलाके में तेंदुए ने दहशत फैलाई, पिंजरे का चारा छोड़ बछड़े को बनाया शिकार

LEOPARD PANIC IN AYODHYA CANTT: रामनगरी अयोध्या से सटे कैंट (छावनी) इलाके में पिछले कई…

54 minutes ago