देश

‘कांग्रेस का शहजादा वायनाड से भाग जाएगा…’: पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर कसा तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिस तरह से 2019 के बाद “कांग्रेस का शहजादा अमेठी से भाग गया” उसी तरह इस साल लोकसभा चुनाव के बाद वायनाड से भी वह भाग जाएंगे. नांदेड़ में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने कहा, “वायनाड में कांग्रेस के शहजादे के लिए संकट दिखाई दे रहा है. शहजादा और उनका गिरोह 26 अप्रैल का इंतजार कर रहे हैं, जब वायनाड में मतदान संपन्न होगा. वायनाड में मतदान समाप्त होने के बाद, वे उनके लिए फिर से एक सुरक्षित सीट की घोषणा करेंगे, क्योंकि उनके गठबंधन सहयोगी एक-दूसरे पर अपशब्द बोल रहे हैं, जिस तरह वह अमेठी से भाग गए, वह फिर से वायनाड से भाग जाएंगे.”

बता दें कि राहुल गांधी 2019 में अमेठी सीट से लोकसभा चुनाव हार गए थे और भाजपा की स्मृति ईरानी ने जीत दर्ज की थी. इस बार भी भाजपा ने स्मृति ईरानी पर भरोसा जताते हुए उनको टिकट दिया है. वहीं कांग्रेस ने अबतक अमेठी सीट से उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया है.

पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं का बढ़ाया मनेबल

पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके लिए आगे अवसर जरूर आएंगे और उन्हें चुनाव के नतीजों को लेकर ज्यादा चिंतित नहीं होना चाहिए. उन्होंने कहा  “अन्य दलों के सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं से, भले ही आपको लगता है कि आप चुनाव हार रहे हैं और आपको कड़ी मेहनत क्यों करनी चाहिए – मैं लोकतंत्र के लिए कड़ी मेहनत करना चाहता हूं. ‘आज नहीं तो कल, कल नहीं तो परसो,’ परसो नहीं तो नरसो, अरे कभी तो मौका आएगा.”

इसे भी पढ़ें: ‘मैं हिंदू हूं और यह गर्व से कहता हूं’… कांग्रेस नेता कमलनाथ का ‘हिंदू’ और ‘राम मंदिर’ पर बड़ा बयान

कांग्रेस नेताओं ने चुनाव से पहले हार को स्वीकार किया

इंडिया गठबंधन पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने आगे कहा कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण में लोगों ने इंडिया गठबंधन को पूरी तरह से खारिज कर दिया है. पीएम ने कहा, “लोगों ने देखा है कि कैसे INDI गठबंधन के भ्रष्ट नेता अपने परिवार के हितों की पूर्ति के लिए एक साथ आए हैं. इसलिए खबर यह है कि पहले चरण में ही मतदाताओं ने INDI गठबंधन को पूरी तरह से खारिज कर दिया.” उन्होंने आगे कहा कि “ये लोग जो भी दावा करें, सच्चाई यह है कि कांग्रेस नेताओं ने चुनाव की घोषणा से पहले ही हार स्वीकार कर ली है. यही कारण है कि उनके कुछ नेता, जो लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ते थे और जीतते थे, इस बार मैदान में राज्यसभा मार्ग के माध्यम से उतरे हैं.”

Rohit Rai

Recent Posts

नवरात्रि में सर्वार्थ सिद्धि योग से ग्रहों की चाल में बड़ी हलचल, धनु-मेष को विशेष लाभ तो वृषभ राशि वाले रहें सतर्क

शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी और महानवमी के शुभ संयोग के बीच सर्वार्थ सिद्धि, बुधादित्य और…

15 minutes ago

नवरात्रि में आज अष्टमी और नवमी का अद्भुत संगम, जानें आज के शुभ मुहूर्त सहित पूरा पंचांग

19 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी और महानवमी तिथि का विशेष संयोग बन…

27 minutes ago

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

8 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

9 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

10 hours ago