देश

ड्रग्स-तस्करी के नेटवर्क को खत्म करने के लिए सीबीआई का ‘ऑपरेशन गरुड़’

नई दिल्ली – केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गुरुवार को बताया कि उन्होंने इंटरपोल के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्राधिकार में ड्रग्स-तस्करी को समाप्त करने के लिए ‘ऑपरेशन गरुड़’ शुरू किया है. सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हिंद महासागर क्षेत्र पर विशेष ध्यान देने के साथ अवैध दवाओं और नशीले पदार्थों की तस्करी से निपटने के लिए इंटरपोल और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के साथ निकट समन्वय में वैश्विक अभियान शुरू किया गया है.उन्होंने कहा, अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के साथ मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क को अंतर्राष्ट्रीय अधिकार क्षेत्र में कानून प्रवर्तन सहयोग की आवश्यकता होती है. अधिकारी ने कहा, ‘ऑपरेशन गरुड़’ में, सीबीआई ने हैंडलर्स, ऑपरेटिव्स, प्रोडक्शन जोन और सपोर्ट एलिमेंट्स के खिलाफ कार्रवाई के लिए एक वैश्विक अभियान का श्रीगणेश किया है.

सीबीआई और एनसीबी सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की पुलिस एजेन्सियों के साथ सूचना के आदान-प्रदान और संचालन संबंधी जानकारी जुटाने के लिए समन्वय कर रहे हैं. ऑपरेशन गरुड़ के दौरान, भारत में कई राज्यों में तलाशी, जब्ती और गिरफ्तारी की गई. सीबीआई और एनसीबी के अलावा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली और मणिपुर समेत आठ राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की पुलिस ने भी इस ऑपरेशन में भाग लिया.

एनसीबी और पंजाब, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, मणिपुर, महाराष्ट्र समेत कई राज्य पुलिस बलों द्वारा इस विशेष अभियान के दौरान लगभग 6600 संदिग्धों की जांच की गई, 127 नए मामले दर्ज किए गए और छह भगोड़े घोषित अपराधियों समेत लगभग 175 लोगों को गिरफ्तार किया गया.

इस छापामारी के दौरान 5.125 किलोग्राम हेरोइन, 33.936 किलोग्राम गांजा, 3.29 किलोग्राम चरस, 1365 ग्राम मेफ्रेडोन, 3380 स्मैक, लगभग 87 गोलियां, 122 इंजेक्शन और 87 सीरिंज ब्यूप्रेनोर्फिन, 946 टैबलेट अल्पाजोलम, 105.997 किलोग्राम ट्रामाडोल, 10 ग्राम हैश ऑयल, 0.9 ग्राम एक्स्टसी गोलियां, 1.150 किलोग्राम अफीम, 1.437 किलोग्राम नशीला पाउडर और 11,039 गोलियां/कैप्सूल बरामद किए गए.

-आईएएनएस/ भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

मौत की सजा मिलते ही बदली मुस्कान और साहिल की पहचान, जेल में ऐसे कट रही है नई जिंदगी

मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत द्वारा मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के…

31 minutes ago

अजब प्रेम की गजब कहानी! औरैया में 75 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर, जल्द होगी शादी

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…

48 minutes ago

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

1 hour ago

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, चेक बाउंस केस में मध्यस्थता से सुलझेगा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…

1 hour ago

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

2 hours ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

2 hours ago