देश

यूपी में विकास कार्यों को लगे पंख, जेवर एयरपोर्ट के निर्माण के बाद मिलेंगे रोजगार के नए अवसर

ग्रेटर नोएडा- यूपी में लगातर विकास कार्यों की गाड़ी का पहिया बड़ी तेजी से दौड़ रहा है. हाईवे-सड़कों के निर्माण के बाद अब रोजगार पैदा करने के उद्देश्य से कई बड़ी कंपनियां अपने प्रोडक्शन प्लांट शुरु करने जा रही हैं. हाल ही में उतर-प्रदेश के मुुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा  इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर का शिलन्यास किया था. इसी एयरपोर्ट पर अब देश और विदेश की भी कई सारी बड़ी कंपनियों ने अपना रुख यमुना  प्राधिकरण की तरफ कर लिया है. योगी सरकार ने  प्राधिकरण क्षेत्र में कंपनियों को जमीन भी अलॉट कर दी है. जिसके बाद इनपर निर्माण कार्य भी शुरु हो चुका है. बताया जा रहा है कि आने वाले कुछ सालों में इन कंपनियों के प्लांट में  प्रोडक्शन भी शुरू हो जाएगा. कंपनियों में माल के प्रोडक्शन से सूबे के लाखों लोगो को रोजगार मिलेगा.

वीवो कंपनी ने किया है सबसे बड़ा निवेश

नोएडा में जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनने के बाद यमुना अथॉरिटी में बड़ी-बड़ी कंपनियों ने व्यापार औऱ रोजगार दोनों को बढ़ावा देने के लिए इन्वेस्ट किया है. यहां पर सबसे बड़ा इन्वेस्ट  मोबाइल उत्पादन की सबसे दिग्गज कंपनी वीवो मोबाइल ने बड़ा इन्वेस्ट किया है. सूत्रो के अनुसार वीवो कंपनी ने इस प्रोजेक्ट में करीब 7000 करोड़ रुपए का निवेश किया है. बताया जा रहा है कि अकेले इसी निवेश से जब प्रोडक्शन यूनिट शुुरु होगी तो  प्रदेश समेत कई दूसरे राज्यों के बेरोजगार लोगो को मिलाकर   9000 से 10000 लोगों को सीधे रोजगार मिल सकेगा. वीओ के अलावा अमेरिका की   फार्च्यून फाइव हंड्रेड कंपनी एवरी डेनिसन,  सूर्या ग्लोबल  बीकानेर फूड्स समेत कई और कंपनियों ने भी यमुना अथॉरिटी में निवेश किया है.

आईका, अडाणी की कंपनियां भी कर सकती हैं निवेश

नोएडा में जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनने के बाद  यहां की वैल्यू बढ़ गई है. यमुना अथॉरिटी में कई देशी-विदेशी कंपनियां निवेश कर चुकी है.  इन जैसी बड़ी कंपनियों के आने से यह माना जा रहा है कि इस जगह की वैल्यू अब  बढ़ जाएगी. इस प्रोजेक्ट में अब आईका, अडाणी की कंपनियां भी निवेश करने का मन बना रही हैं.  बता दें यमुना प्राधिकरण ने 2017 से लेकर अब तक 1946 कंपनियों को जमीन आवंटित की है.

-आईएएनएस/ भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

2 minutes ago

12 महीने में 119 बच्चों को घर पहुंचाया, दिल्ली पुलिस की महिला हेड कॉन्स्टेबल चंचल बनीं मिसाल

दिल्ली पुलिस की हेड कॉन्स्टेबल चंचल ने एक साल के भीतर 119 लापता बच्चों और…

58 minutes ago

13 करोड़ का खिलाड़ी CSK में आधे दाम पर? धोनी की टीम ने रचा बड़ा खेल, बदले में SRH को क्या मिला?

IPL 2027 ट्रेडिंग विंडो में CSK और SRH ने बड़ा सौदा किया है. लियाम लिविंगस्टन…

1 hour ago

PM मोदी ने पैरा खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला, बोले- हिम्मत हो तो कोई मंजिल दूर नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनके…

1 hour ago