चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान अमेरिका की चार दिवसीय यात्रा पर हैं. अमेरिका की यात्रा के दौरान सीडीएस चौहान हिंद प्रशांत सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. इसके अलावा वे वैश्विक सैन्य शक्तियों अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया और यूके के शीर्ष सैन्य अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे.
पिछले साल अक्तूबर में पद संभालने के बाद यह पहला मौका है, जब जनरल अनिल चौहान विदेश यात्रा पर जा रहे हैं. सीडीएस कैलिफोर्निया में सैन डिएगो जा रहे हैं, जहां हूवर संस्थान के एक सम्मेलन में भाग लेंगे. इस महत्वपूर्ण आयोजन में एयूकेयूएस और क्वाड समूह के सदस्य देश हिस्सा ले रहे हैं.
इंडो-पैसिफिक क्षेत्र पर सम्मेलन
सीडीएस चौहान इंडो-पैसिफिक क्षेत्र पर एक सम्मेलन में भाग लेंने जा रहे हैं. सीडीएस के अलावा संयुक्त राज्य अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, जापान और ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष सैन्य अधिकारी भी भारत-प्रशांत क्षेत्र पर एक सम्मेलन में भाग लेंगे. उनके इस दौरे की जानकारी शीर्ष रक्षा अधिकारियों ने दी है.
इसे भी पढ़ें: मेघालय उपचुनाव: भारी संख्या में महिलाओं ने डाला वोट, पर्यावरण को लेकर भी दिया संदेश
सीडीएस चौहान की यह यात्रा उस समय भी हो रही है जब जून में होने वाली राजकीय यात्रा के लिए अमेरिका प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की आगवानी करने के लिए तैयार है, जहां वह अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन द्वारा आयोजित रात्रिभोज में भी शामिल होंगे. मिली जानकारी के अनुसार सीडीएस यूएस पैसिफिक कमांड के प्रमुख जैसे मित्र देशों के अपने समकक्षों के साथ भी महत्वपूर्ण बैठकें करेंगे.
यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के चुनाव के लिए BJP में उम्मीदवारों के नाम पर…
BLF attack on Pakistan Army: बलूचिस्तान में BLF ने पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर हमलों का…
एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट में बारिश के कारण नॉकआउट मुकाबले रद्द होने का…
सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में उठापटक का दौर जारी है. हालिया…
Weather Update Today: सितंबर के आखिरी दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश और…
DUSU Result 2026 में NSUI के प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर राहुल गांधी ने कन्हैया…