India Pakistan border Clash: भारत-पाक के बीच 10 मई की शाम को युद्धविराम की घोषणा होने के कुछ घंटे बाद ही सीमा पार से रात को फिर गोलाबारी होने लगी. पाकिस्तान की ओर से भारत के कई इलाकों में हमले किए गए. इन घटनाओं के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से प्रेस ब्रीफिंग दी गई.
प्रेस ब्रीफिंग में भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने जानकारी दी कि भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ (डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस) के बीच आज शाम एक समझौता हुआ था, जिसमें हाल के दिनों से जारी सैन्य कार्रवाई को रोकने पर सहमति बनी थी. हालांकि, इस समझौते का पाकिस्तान द्वारा पुरजोर उल्लंघन किया जा रहा है.
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, “पिछले कुछ घंटों से पाकिस्तान इस आपसी समझ को तोड़ते हुए नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ और गोलीबारी कर रहा है. भारतीय सेना इसका करारा जवाब दे रही है और सीमा पार से हो रही इस घुसपैठ से प्रभावी तरीके से निपट रही है. यह घुसपैठ अत्यंत निंदनीय है और इसकी पूरी जिम्मेदारी पाकिस्तान पर है. हम मानते हैं कि पाकिस्तान को इस स्थिति की गंभीरता को समझना चाहिए और तुरंत उचित कदम उठाकर इस घुसपैठ को रोकना चाहिए.”
विक्रम मिस्री ने यह भी स्पष्ट किया कि भारतीय सशस्त्र बल स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए हैं. उन्होंने कहा, “हमारी सेनाओं को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे न केवल नियंत्रण रेखा बल्कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भी किसी भी तरह के उल्लंघन की पुनरावृत्ति होने पर सख्त और निर्णायक कार्रवाई करें.”
भारत सरकार ने यह संदेश भी दिया है कि देश की संप्रभुता और सीमाओं की सुरक्षा के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा. सेना को पूरी छूट दी गई है कि वे सीमा पार से किसी भी उकसावे का सख्त जवाब दें.
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में पाकिस्तान की ओर से बार-बार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर फायरिंग और घुसपैठ की कोशिशें की जा रही थीं. इसी को देखते हुए डीजीएमओ स्तर पर बातचीत कर सैन्य कार्रवाइयों को रोकने का प्रयास किया गया था, लेकिन पाकिस्तान की तरफ से समझौते का सम्मान नहीं किया गया.
भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय को भी इस घटनाक्रम की जानकारी दी है और पाकिस्तान की गैरजिम्मेदाराना हरकतों की निंदा की है. आने वाले समय में यदि पाकिस्तान ने स्थिति नहीं सुधारी तो भारत और भी सख्त कदम उठा सकता है.
यह भी पढ़िए: ‘What the hell..’, ट्रम्प की घोषणा के 3 घंटे बाद ही पाकिस्तान ने तोड़ दिया युद्धविराम, जम्मू-कश्मीर के CM उमर ने यूं धिक्कारा
Nobel Prize Economics 2026: रॉबर्ट ई हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार…
Delhi Metro Station Closure: दिल्ली में प्रदर्शन और विरोध मार्च के दौरान मेट्रो स्टेशन अचानक…
इंटरनेट पर एक दस्तावेज (बॉन्ड) की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. इससे दावा…
लखनऊ में यूपी कांग्रेस मुख्यालय पर नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ के पदभार संभालने…
बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की चुनावी तस्वीर लगातार दिलचस्प होती…
Khatu Shyam News: खाटूश्यामजी मंदिर के पट 13 अक्टूबर की रात से 14 अक्टूबर की…