Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

‘What the hell..’, ट्रम्प की घोषणा के 3 घंटे बाद ही पाकिस्तान ने तोड़ दिया युद्धविराम, जम्मू-कश्मीर के CM उमर ने यूं धिक्कारा

पाकिस्तान ने भारत के साथ सीजफायर की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद जम्मू-कश्मीर में गोलीबारी शुरू कर दी. अखनूर सहित कई इलाकों में तोपों और हथियारों से हमले किये गए.

CM Omar Abdullah

जम्मू कश्मीर के नए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला.

भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव कम करने के लिए 10 मई शनिवार को सीजफायर यानी युद्धविराम की घोषणा की थी, लेकिन कुछ ही घंटों बाद पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में फिर से गोलीबारी शुरू कर दी. तोपों और छोटे हथियारों से की गई इस फायरिंग ने पाकिस्तान के असली चेहरे को उजागर कर दिया है.

जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया पर सीजफायर को लेकर सवाल उठाए हैं-

दरअसल, आज दोपहर 3:35 बजे पाकिस्तान के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस (DGMO) ने अपने भारतीय समकक्ष से बात की. यह बातचीत भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान के आठ हवाई ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई के 12 घंटे बाद हुई थी. इस बातचीत में पाकिस्तान ने स्थिति को और बिगड़ने से रोकने के लिए सीजफायर लागू करने का प्रस्ताव रखा. दोनों देशों ने शाम 5:00 बजे से गोलीबारी रोकने पर सहमति जताई थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital