देश

स्वच्छता अभियान के तहत कबाड़ बेचकर केंद्र सरकार ने कमाए 650 करोड़ रुपये, पीएम मोदी ने की जमकर तारीफ

केंद्र सरकार ने अक्टूबर में चले स्वच्छता अभियान के तहत निकले कबाड़ को बेचकर 650 करोड़ रुपये से अधिक की आय आर्जित की है. यह जानकारी कार्मिक मंत्रालय द्वारा दी गई. मंत्रालय की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशानिर्देशों से प्रोत्साहित होकर 2021-24 के बीच चलाए गए स्पेशल कैंपेन के तहत 2,364 करोड़ रुपये की आय कबाड़ को बेचकर प्राप्त हुई है. इससे अधिकारियों के लिए अधिक ऑफिस स्पेस फ्री हुआ है और दक्षतापूर्ण कार्य करने में मदद मिलेगी.

पीएम मोदी ने की तारीफ

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “प्रशंसनीय! कुशल प्रबंधन पर ध्यान केंद्रित करने से इस प्रयास के अच्छे परिणाम मिले हैं. यह दिखाता है कि किस तरह से सामूहिक प्रयासों से स्वच्छता और आय दोनों को बढ़ावा देकर स्थायी परिणाम प्राप्त हो सकते हैं.”

स्वच्छता अभियान चलाया गया

केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि स्पेशल कैंपेन 4.0 स्वच्छता को संस्थागत बनाने और सरकारी कार्यालयों में लंबित मामलों को कम करने के लिए भारत का सबसे बड़ा अभियान था. स्वच्छता और लंबित मामलों को कम करने के लिए विशेष अभियान 4.0 में संतृप्ति दृष्टिकोण अपनाया गया.

स्पेशल कैंपेन 4.0 में 5.97 लाख से अधिक साइटों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया है और इसके परिणामस्वरूप प्रभावी कार्यालय उपयोग के लिए 190 लाख वर्ग फुट जगह खाली हुई है.

जितेंद्र सिंह ने कहा कि हर गुजरते साल के साथ, विशेष अभियान का आकार और पैमाना बढ़ रहा है और 2023 में 2.59 लाख साइटों की तुलना में 2024 में 5.97 लाख से अधिक साइटों को कवर किया गया.

स्पेशल कैंपेन 4.0 की समीक्षा कैबिनेट मंत्रियों, राज्य मंत्रियों और केंद्र सरकार के सचिवों द्वारा कार्यान्वयन में नेतृत्व और मार्गदर्शन प्रदान करते हुए की गई. स्पेशल कैंपेन 4.0 की प्रगति को दैनिक आधार पर इसके लिए बनाए गए स्पेशल पोर्टल पर मॉनिटर किया गया.

यह भी पढ़ें- Maharshtra में BJP का ‘संकल्प पत्र’ जारी: अमित शाह बोले- किसानों का कर्ज माफ होगा, 25 लाख नौकरियां देंगे; महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये

सिंह ने स्पेशल कैंपेन 4.0 के तहत केंद्रीय सचिवालय में लंबित मामलों में कमी की सराहना की, जिसमें अधिकांश मंत्रालयों/विभागों ने अपने लक्ष्यों का 90-100 प्रतिशत हासिल किया.

बयान में आगे कहा गया कि यह स्पेशल कैंपेन 31 अक्टूबर को बंद हो गया है. इसके परिणाम काफी अच्छे रहे हैं. अगला चरण 14 नवंबर से शुरू होगा. मंत्रालय ने स्वच्छता को संस्थागत बनाने में विशेष अभियान 4.0 के दौरान उभरी बेस्ट प्रैक्टिस को भी सूचीबद्ध किया.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

15 minutes ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

38 minutes ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

48 minutes ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

1 hour ago