मनोरंजन

14 साल की शादी टूटने के बाद बुरी तरह से टूट गईं ये एक्ट्रेस, अब अपने तलाक को लेकर कहा- ‘मैं तैयार नहीं थी’

Isha Koppikar: बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर ने नवंबर 2023 में अपने पति टिम्मी नारंग से तलाक ले लिया और अब एक साल बाद, उन्होंने अपनी जिंदगी के इस नए अध्याय की शुरुआत की है. शादी के 14 साल बाद ईशा ने पाली हिल स्थित अपने घर को छोड़ने का फैसला किया, जो उनके लिए एक कठिन और चैलेंजिंग समय था. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने तलाक के बारे में खुलकर बात की और इस फैसले के पीछे के कारणों का खुलासा किया.

ईशा से पूछी गई तलाक की वजह (Isha Koppikar)

बॉम्बे टाइम्स से बातचीत के दौरान जब ईशा से तलाक की वजह के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि वह ठीक से नहीं जानतीं कि क्या गलत हुआ, लेकिन उन्हें महसूस हुआ कि दोनों बस अलग हो गए थे. ईशा ने यह भी बताया कि यह टिम्मी का फैसला था और वह इस स्थिति को लेकर तैयार नहीं थीं. उन्होंने कहा, “यह काम नहीं कर रहा है,” और यह भी बताया कि रिश्ते में रहकर एक-दूसरे की जिंदगी को दुखी करना आसान है, लेकिन आगे बढ़कर अलग होना बहुत मुश्किल होता है.

“जियो और जीने दो”

ईशा ने अपनी पर्सनल डेवलपमेंट की दिशा में जो कदम उठाया, उसे सही बताया और कहा कि उन्होंने वही किया जो उन्हें अपनी ज़िंदगी के लिए सबसे अच्छा लगा. उन्होंने “जियो और जीने दो” के सिद्धांत पर विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि अगर टिम्मी आगे बढ़ना चाहते थे, तो उन्हें पीछे हटना पड़ा. इस दौरान उन्होंने यह भी साझा किया कि अगर वह टिम्मी की जगह होतीं तो वह भी यही उम्मीद करतीं.

यह भी पढ़ें : ये है वो सिंगर, जिसने आज तक गाया है सिर्फ एक ही गाना, यहां जानिए इनकी अर्श से फर्श तक की कहानी

ईशा को थी अपनी बेटी की चिंता (Isha Koppikar)

एक्ट्रेस ने इस कठिन समय के बारे में बताते हुए ये भी कहा कि उन्हें सबसे ज्यादा चिंता अपनी बेटी रिआना की प्रतिक्रिया को लेकर थी. ईशा ने कहा, “यह टिम्मी की ओर से गैरजिम्मेदाराना था क्योंकि मैं चाहती थी कि रिआना इसे धीरे-धीरे समझे और एक्सेप्ट करे.” ईशा ने यह भी बताया कि उन्होंने इस मुद्दे पर रिआना से अलग तरीके से बात करना चाहा था, लेकिन टिम्मी ने पहले ही इसे लेकर बात की. हालांकि, बाद में टिम्मी ने अपनी गलती मानी और इसके लिए माफी भी मांगी.

हाल ही में कुछ वेब शो में नजर आईं ईशा कोप्पिकर ने बताया कि अब वह सिर्फ अपने करियर पर ध्यान दे रही हैं और फिल्म इंडस्ट्री में अपनी वापसी कर चुकी हैं. उन्होंने यह भी साझा किया कि लंबे समय तक लोग समझते थे कि एक बिजनेसमैन से शादी करने के बाद वह अपनी फिल्मी करियर को छोड़ देंगी, लेकिन अब वह इस धारणा को बदलने का पूरा इरादा रखती हैं.

Uma Sharma

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

5 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

6 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

6 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

7 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

7 hours ago