देश

रहस्यमयी बीमारी, जिससे सुनाई देने लगती हैं अजीबोगरीब आवाजें… ‘हवाना सिंड्रोम’ की जांच कराएगी केंद्र सरकार

Havana Syndrome: रहस्यमयी बीमारी ‘हवाना सिंड्रोम’ के बारे में जानकारी सामने तब आई, जब 2016 में हवाना के अमेरिकी दूतावास में कई राजनयिकों ने बीमार होने की शिकायत की थी. अब एक बार फिर से ये बीमारी सुर्खियों में है. केंद्र सरकार जल्द ही भारत में ‘हवाना सिंड्रोम’ की जांच कराने जा रही है. सरकार ने पिछले महीने कर्नाटक उच्च न्यायालय को बताया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्र सरकार ने ए अमरनाथ चागु की याचिका पर अदालत में सुनवाई के दौरान यह दलील दी. लाइव लॉ की एक रिपोर्ट के अनुसार, बेंगलुरु के एक याचिकाकर्ता ने भारत में इस सिंड्रोम की जांच करने और सरकार से देश के इसके प्रसारण को रोकने के लिए उपाय की मांग करते हुए अदालत का रुख किया था.

क्या है हवाना सिंड्रोम?

बता दें कि हवाना बीमारी के बारे में पहली बार 2016 में जानकारी सामने आई थी. डॉक्टरों के मुताबिक, इस बीमारी के लक्षणों में माइग्रेन, मतली, याददाश्त में कमी, चक्कर आना, बिना किसी बाहरी शोर के आवाज सुनना और चक्कर आना शामिल हैं. वहीं डॉक्टरों का कहना है कि इसके लक्षण कई महीनों तक बने रह सकते हैं.

रिपोर्टों के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों में वियना, पेरिस, जिनेवा, बीजिंग और हवाना सहित दुनिया भर में राजनयिकों, जासूसों और अमेरिकी अधिकारियों ने इस रहस्यमयी बीमारी की शिकायत की है. पिछले साल न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी डॉक्टरों की एक टीम ने लगभग 1 हजार सैंपलों की जांच की.

यह भी पढ़ें: UP News: कौन हैं एकता कौशिक, जिनके घर पड़ा आयकर विभाग का छापा? बेटी की तरह मानते हैं आजम खान

रवि तरुण का चौंकाने वाला खुलासा

रवि तरुण ने कहा कि मेरे पास इन ‘हथिरायों’ के बारे में काफी जानकारी है. भारत में ऐसे बहुत से ‘हवाना सिंद’ पीड़ित हैं जो कभी अमेरिका भी नहीं गए. हरियाणा से दिशा चावला, मुंबई से हेमंत पांडे, गुड़गांव से रोहित डालमिया, बेंगलुरु से सुजा विजिल और कुछ अन्य लोगों का एक फेसबुक ग्रुप है, जिसका नाम ‘इंडियन पीपल अगेंस्ट बायो-इलेक्ट्रॉनिक वेपन्स’ है.

क्या बायो-इलेक्ट्रॉनिक वेपंस है ‘हवाना’?

तरुण का कहना है कि रॉ, सीबीआई, आईबी आदि भारतीय सरकार के राजनेताओं जैसे पीएम मोदी, राजनाथ सिंह, एस जयशंकर के ‘दिमागों की रक्षा’ कैसे करेंगे. अगर अमेरिका और चीन ने बायो-इलेक्ट्रॉनिक वेपन्स के जरिए एटेक किया. वे यह भी नहीं जानते हैं कि ये हथियार मौजूद हैं? यह वास्तव में एक बहुत ही गंभीर राष्ट्रीय सुरक्षा मुद्दा है.

रवि तरुण ने कहा कि मैं एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हूं और 15 वर्षों से अधिक समय से हवाना सिंड्रोम का शिकार हूं. मैं लास वेगास में रहता हूं लेकिन इस समय भारत की यात्रा पर हूं.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

विधान परिषद चुनाव में किसका पलड़ा भारी? यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों में वोटिंग, 27 अक्टूबर को नतीजे

MLC Elections: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों पर मतदान…

21 minutes ago

Gajkesari Rajyog 2026: नवंबर की शुरुआत में बनेगा सबसे दुर्लभ ‘गजकेसरी राजयोग’! इन 3 राशियों पर होगी छप्परफाड़ धनवर्षा

Gajkesari Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, नवंबर 2026 की शुरुआत में सिंह राशि में…

37 minutes ago

दिल्ली में वाहन चोरी, रांची में ठिकाना! कांके में रेड के दौरान 2 थार और 4 बाइक बरामद

रांची के कांके में दिल्ली पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त छापेमारी में दो थार…

46 minutes ago

काशी के आसमान में गरजे राफेल-सुखोई: ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में वायुसेना के करतबों ने किया मंत्रमुग्ध

वाराणसी में भारतीय वायुसेना के ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में राफेल, सुखोई-30 MKI, तेजस…

54 minutes ago

‘थूककर चाटने वाला…’ Ex गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह के पास लौटेंगे पवन सिंह! पत्नी ज्योति ने कसा तंज

पवन सिंह के अक्षरा सिंह से माफी मांगने के बाद पत्नी ज्योति सिंह का वीडियो…

1 hour ago