देश

इंफाल दौरे पर अमित शाह : CAPF और पुलिस अधिकारियों के साथ गृहमंत्री की बैठक, मौजूदा हालातों को लेकर की चर्चा

मणिपुर में जारी हिंसा के बीच स्थिति का जायजा लेने के लिए केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह सोमवार (29 मई) को इम्फाल पहुंचे. जहां गृह मंत्री ने मणिपुर की राज्यपाल अनसइया उइके से मुलाकात कर राज्य के हालातों पर चर्चा की. इसके अलावा गृहमंत्री ने राज्य के आलाधिकारियों के साथ राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर ताबड़तोड़ बैठकें की और जरूरी निर्देश अधिकारियों को दिए. इसके अलावा गृहमंत्री ने बीजेपी नेताओं के साथ भी बैठक की और मौजूदा स्थिति को लेकर बातचीत की.

मैतेई समुदाय की महिलाओं से की मुलाकात

वहीं मंगलवार (30 मई) को गृह मंत्री अमित शाह ने मैतेई समुदाय की महिलाओं के साथ चर्चा की. मैतेई समुदाय की महिलाओं के साथ बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री ने सिविल सोसायटी ऑर्गेनाइजेशन के साथ बैठक की. इम्फाल में मैतेई समुदाय के प्रमुखों से बातचीत करने के बाद गृह मंत्री मणिपुर के चुराचांदपुर पहुंचे. जहां पर उन्होंने कुकी समुदाय के लोगों से भी मुलाकात की.

यह भी पढ़ें- अमित शाह को ओवैसी की चुनौती, कहा- दम है तो चीन पर सर्जिकल स्ट्राइक करके दिखाएं गृहमंत्री

CAPF और सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

मैतेई और कुकी समुदाय के लोगों से मुलाकात के बाद गृहमंत्री अमित शाह देर शाम इम्फाल वापस पहुंचे. जहां मणिपुर की कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस, CAPF और सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. वहीं गृहमंत्री ने समीक्षा बैठक के बाद देर रात एनडीए के विधायकों के साथ बैठक की। गृहमंत्री आज इंडो-म्यांमार बॉर्डर पर मोरेह में स्थानीय लोगों से मुलाकात करेंगे. साथ ही कंगपोकपी में सिविल सोसायटी के लोगों से भी मिलेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

8वें वेतन आयोग का 1 साल पूरा…! सैलरी और पेंशन पर क्या है नया अपडेट? जानिए 5 बड़ी नई अपडेट्स

8वें वेतन आयोग के गठन को एक साल पूरा हो चुका है. केंद्रीय कर्मचारियों और…

4 minutes ago

रिहाई के 40 मिनट बाद ED का एक्शन! गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे आजम खान, जल्द सुनवाई की मांग

Supreme Court: जेल से रिहाई के तुरंत बाद ईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए आजम खान…

41 minutes ago

उत्तराखंड में नदी में समाई इनोवा कार, चार लोगों की मौत, बाकी की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन

Uttarkashi Accident: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गंगनानी धर्मकुंड के पास इनोवा कार नदी में गिर…

49 minutes ago

अदालत में झूठ बोलना पड़ा भारी! दिल्ली हाईकोर्ट का 6 CBI अधिकारियों पर शिकंजा, केस दर्ज करने के आदेश

Delhi High Court: पूर्व IRS अधिकारी अशोक अग्रवाल मामले में अदालत के सामने झूठे बयान…

51 minutes ago

‘अधिकारियों को जेल भेजेंगे…’ SC की तल्ख टिप्पणी के बाद सुधरा BMC का रुख, हलफनामा करेगी पेश

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद बीएमसी ने दी संतोषजनक जानकारी। वरिष्ठ वकील…

60 minutes ago