देश

Gyanvapi Survey: ज्ञानवापी सर्वे के समय में किया गया बदलाव, प्रशासन ने इस वजह से लिया फैसला, मुस्लिम बोले- अफवाह फैलाई जा रही, हम बहिष्कार करेंगे

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में ज्ञानवापी परिसर के सर्वे का आज (7 अगस्त) चौथा दिन है. तीन दिन से लगातार एएसआई की टीम सुबह 7 बजे से रोजाना सर्वे कर रही थी, लेकिन सोमवार को सर्वे का समय बदल दिया गया है. अब सर्वे करने वाली टीम सुबह 10 बजे परिसर में दाखिल होगी. सर्वे के समय में बदलाव सावन के सोमवार को देखते हुए किया गया है, क्योंकि सोमवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने वाले भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है.

2 सितंबर को सौंपनी है सर्वे की रिपोर्ट

बीते रविवार (6 अगस्त) को ज्ञानवापी संरचना और इसके निर्माण को समझने के लिए सैटेलाइट के जरिए 3डी मैपिंग कराई गई थी. जिसमें ज्ञानवापी के तीन गुंबदों का सर्वे किया गया. सर्वे के दौरान मुस्लिम पक्ष के तीन लोग भी मौजूद रहे. वहीं एएसआई की तरफ से 58 लोग और हिंदू पक्ष से 8 लोग शामिल हुए थे. कोर्ट के आदेश के हिसाब से सर्वे की टीम को 2 सितंबर को अपनी रिपोर्ट सौंपनी है.

दीवारों पर मिली कई तरह की डिजाइन

गुंबदों के सर्वे में एक गोलाकार छत मिली है. जिसमें कई तरह की डिजाइन बनी हुई हैं. वहीं दीवारों पर आले मिले हैं. ये आले (मंदिरों की दीवारों पर बनीं अलमारियां) मिले हैं. इन संरचनाओं के इर्द-गिर्द भी कुछ चिन्ह मिले हैं. उनकी भी मैपिंग कराई गई है.

व्यास जी तहखाने का भी हुआ सर्वे

हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा कि गुंबदों का वैज्ञानकि परीक्षण कराया गया है. ज्ञानवापी के तहखानों की साफ-सफाई कराने के बाद मैपिंग और फोटोग्राफी कराई गई है. व्यास जी के तहखाने का भी सर्वे किया गय है. फिलहाल अभी और भी वक्त लग सकता है.

यह भी पढ़ें- Delhi Service Bill: राज्यसभा में मोदी सरकार की अग्नि परीक्षा, गृह मंत्री अमित शाह पेश करेंगे विधेयक, AAP कांग्रेस ने जारी किया व्हिप

सर्वे के दौरान मिली कुछ संरचनाओं और डिजाइन को लेकर मुस्लिम पक्ष का आरोप है कि दूसरा पक्ष अफवाह फैला रहा है. लोग झूठ बोल रहे हैं कि सर्वे के दौरान त्रिशूल, मूर्तियां और कलश मिले हैं. अगर इन लोगों को गलत बयानबाजी करने से रोका नहीं गया तो मुस्लिम पक्ष सर्वे का बहिष्कार करेगा.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘जाणता राजा’ का 5वां दिन: गाजियाबाद में गूंजी महाकवि भूषण की पंक्तियां- ‘काशी कर्बला होती मथुरा मदीना होती, शिवाजी न होते तो…’

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

1 hour ago

वाराणसी में महिला कर्मचारी ने बताई अपने गांव की बदलती सोच, पीएम मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

बेटियों को घर से बाहर भेजने से पहले परिवार के मन में उनकी सुरक्षा को…

2 hours ago

‘गाद नहीं हटी तो बाढ़ का खतरा…’, सुप्रीम कोर्ट ने NGT से कहा- तेलंगाना कॉर्पोरेशन की याचिका पर हो जल्द सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने एनजीटी को तेलंगाना स्टेट मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की याचिका पर जल्द फैसला…

2 hours ago