Rahul Gandhi: राहुल गांधी, नेता कांग्रेस (फाइल फोटो)
Rahul Gandhi: मोदी सरनेम मानहानि मामले में गुजरात की एक अदालत के द्वारा राहुल गांधी को सजा सुनाए जाने के बाद उनकी सांसदी चली गई थी. वहीं, इस फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने बीते शुक्रवार को रोक लगा दी. अब राहुल की सांसदी वापस आ सकती है. इसके लिए आज यानी सोमवार का दिन खास माना जा रहा है. बताया गया कि राहुल के सांसदी वापसी पर आज फैसला लिया जा सकता है कि उनकी संसद सदस्यता फिर कब बहाल हो सकती है. वहीं, कांग्रेस ने आज सांसदों की बैठक भी बुलाई है.
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लोकसभा के अधिकारियों का कहना है कि कोर्ट के फैसले को पढ़ने के बाद 30 मिनट के अंदर ही कार्रवाई शुरू कर दी जाती है. अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की अधिसूचनाओं से जुड़े प्रपत्र लोकसभा सचिवालय के पास होते हैं. लोकसभा अधिकारियों की मानें तो सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पढ़ने के बाद आवश्यक कदम उठाए जाएंगे. वहीं, कांग्रेस शीर्ष ने आज सांसदों की बैठक बुलाई है. पार्टी के संसदीय कार्यालय में सुबह करीब साढ़े 10 बजे मीटिंग होनी है. कहा जा रहा है कि इस दौरान राहुल गांधी की सांसदी बहाली को लेकर चर्चा हो सकती है.
ये भी पढ़ें- MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश चुनाव को लेकर BJP का मंथन, गृह मंत्री अमित शाह ने की पार्टी नेताओं के साथ बैठक
राहुल गांधी को मोदी सरनेम मामले में गुजरात की एक अदालत ने सजा दी थी, जिसके बाद उनकी लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी गई थी. वहीं, शुक्रवार 4 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात की अदालत के इस फैसले पर रोक लगा दी थी. जिसके बाद अब कहा जा रहा है कि राहुल गांधी को उनकी सांसदी फिर से वापस मिलने जा रही है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर राहुल गांधी की तस्वीर को उनके कहे गए शब्दों के साथ शेयर कर लिखा “सत्यमेव जयते” राहुल गांधी के वक्तव्यों में लिखा गया”आज नहीं तो कल सच्चाई की जीत होती है. मुझे अपना लक्ष्य पता है, मैं जानता हूं कि मुझे क्या करना है. जिन्होंने हमारी मदद की, जनता ने जो प्यार और समर्थन दिया. उसके लिए सभी का धन्यवाद.”
-भारत एक्सप्रेस
8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…
भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…
दिल्ली हाई कोर्ट ने सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' की…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने दो से अधिक बच्चे होने पर पंचायत और स्थानीय निकाय…
मध्य प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 को 'किसान कल्याण वर्ष' घोषित करते हुए किसानों की…
Diya Mirza Video Controversy: मुंबई में सार्वजनिक सड़कों पर पटाखे न फोड़ने की अपील करने…