देश

MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश चुनाव को लेकर BJP का मंथन, गृह मंत्री अमित शाह ने की पार्टी नेताओं के साथ बैठक

MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश में इस साल के आखिरी में विधानसभा का चुनाव होने वाला है. इसको लेकर सत्ताधारी पार्टी बीजेपी में मंथन का दौर जारी है. इस चुनाव को लेकर गृह मंत्री अमित शाह काफी एक्टिव दिख रहे हैं. पिछले दिनों उन्होंने मध्य प्रदेश का दौरा भी किया था. वहीं, सूत्रों से खबर मिली है कि एमपी में विधानसभा चुनाव को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में अपने आवास पर बैठक की है. इस दौरान मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान, राज्य चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.

MP Assembly Election 2023: गृह मंत्री को सौंपी गई रिपोर्ट

मिली जानकारी के अनुसार, अमित शाह ने अपने दिल्ली आवास पर मध्य प्रदेश चुनाव को लेकर बैठक की. इस दौरान राज्य में पार्टी की स्थिति, पार्टी के द्वारा किए गए कार्यों के साथ आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई. बताया गया कि प्रदेश में चुनाव को जीतने के लिए बीजेपी हर संभव प्रयास में जुट गई है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बैठक के दौरान सीएम शिवराज और वीडी शर्मा ने मध्य प्रदेश में पार्टी के द्वारा किए गए कार्यों की एक रिपोर्ट भी सौंपी. कहा गया कि इस रिपोर्ट के आधार पर भी आगामी चुनाव में पार्टी के पहलों और रणनीति की रूपरेखा तैयार की जाएगी. सूत्रों से यह भी जानकारी मिली है कि बैठक में पीएम मोदी की आगामी एमपी यात्रा को लेकर भी चर्चा की गई.

ये भी पढ़ें- “आजमगढ़ के लोगों ने आपको मौका दिया, लेकिन…”, BJP सांसद निरहुआ ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना

गृह मंत्री अमित शाह की एमपी यात्रा

आपको बता दें कि पिछले महीने अमित शाह ने मध्य प्रदेश का दौरा किया था. तब वे राज्य के मालवा और निमाड़ में गए थे. बताया गया कि उन्होंने अपने इस दौरे के दौरान पार्टी के नेताओं के साथ बैठक की और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा भी की. मिली जानकारी के अनुसार, अब अमित शाह जबलपुर के दौरे पर जाने वाले हैं. वे यहां पार्टी कार्यकर्ताओं और लोगों को संबोधित भी कर सकते हैं. इसके साथ ही आगामी चुनाव को लेकर पार्टी नेताओं के साथ चर्चा कर सकते हैं. राज्य में बीजेपी का मानना है कि उनकी फिर से मध्य प्रदेश में सरकार बनने जा रही है. वहीं, कांग्रेस का दावा है कि इस बार राज्य में उनकी सरकार बनेगी.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Dubey

Recent Posts

ट्रिगर दबा और हो गई अनहोनी….बच्चे ने मांगा चॉकलेट तो मामा ने थमा दिया पिस्टल

बोकारो के माराफारी में चॉकलेट मांग रहे साढ़े तीन साल के भांजे को मामा ने…

19 minutes ago

कोलकाता के पूजा पंडाल में हादसा, भीड़ के दबाव से ढहा हिस्सा, कई लोग घायल

Kolkata Durga Puja Accident: दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में…

48 minutes ago

राखी सावंत के खिलाफ जारी हुआ गैर-जमानती वारंट, क्या है 16 साल पुराना मामला?

16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…

60 minutes ago

‘आप मेरे लिए नेता नहीं, बड़े भाई जैसे हैं’, केरल की युवती ने योगी आदित्यनाथ को भेजा शादी का खास निमंत्रण

Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…

1 hour ago

5 दिन में खत्म हुई व्हाइट हाउस की नौकरी, ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी का ऐसा अंत, जिसने सबको चौंका दिया

डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…

1 hour ago

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

2 hours ago