देश

मेरा परीक्षण कर लो! चरणदास महंत को रामभद्राचार्य की खुली चुनौती, बोले- इनमें कॉमनसेंस भी नहीं

Jagadguru Rambhadracharya On Charandas Mahant: मनेन्द्रगढ़/प्रियंका कौशल: छत्तीसगढ़ की राजनीति में इस वक्त एक नया और तीखा विवाद खड़ा हो गया है. नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता चरणदास महंत ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री और प्रतिष्ठित संत रामभद्राचार्य को लेकर एक विवादित टिप्पणी की. उन्होंने रामभद्राचार्य को ‘जगद्गुरु’ और आध्यात्मिक गुरु मानने से ही साफ इनकार कर दिया. इस बयान के बाद चिरमिरी में आयोजित श्रीराम कथा के नौवें दिन जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने व्यासपीठ से कांग्रेस नेता को खुली चुनौती देते हुए करारा पलटवार किया है.

चरणदास महंत ने क्या कहा था? (Charandas Mahant On Jagadguru Rambhadracharya)

विवाद की शुरुआत तब हुई जब मनेन्द्रगढ़ दौरे पर पहुंचे डॉ. चरणदास महंत ने मीडिया से बातचीत करते हुए संतों पर निशाना साधा. महंत ने आरोप लगाया कि आजकल धार्मिक आयोजनों का इस्तेमाल राजनीतिक संदेश देने के लिए किया जा रहा है. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वह रामभद्राचार्य को ‘आध्यात्मिक गुरु’ के रूप में नहीं देखते. उन्होंने रामभद्राचार्य और बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री, दोनों को भारतीय जनता पार्टी (BJP) का समर्थक और प्रचारक करार दिया. उनका कहना था कि संतों को किसी दल विशेष के पक्ष में प्रचार करने से बचना चाहिए.

जगद्गुरु का पलटवार (Jagadguru Rambhadracharya statement)

महंत के इस बयान ने आग में घी का काम किया. रामभद्राचार्य ने स्पष्ट किया कि जगद्गुरू की उपाधि के लिए तीन ग्रंथों का भाष्य लिखना अनिवार्य होता है, जिसे उन्होंने पूरा किया है और सभी अखाड़े इसका समर्थन करते हैं. चिरमिरी के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में चल रही श्रीराम कथा के दौरान रामभद्राचार्य ने मंच से गरजते हुए कहा कि-

‘महंत को मेरी खुली चुनौती है, मेरे जगद्गुरु होने का पूर्ण परीक्षण कर लें. मैं सभी कसौटियों पर खरा हूं. मैं ऐसे ही जगद्गुरु नहीं हूं, मैं 22 भाषाओं में धारा प्रवाह बोल सकता हूं. इनको (कांग्रेस को) मिर्ची लग रही है. जो राम जी से प्रेम करेगा, उसे ही मेरा आशीर्वाद मिलेगा.’

ये भी पढ़ें: बदलेगा कर्नाटक का निजाम! सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार के 3 समीकरण, क्या कांग्रेस में लगेगी तीसरे की लॉटरी?

कांग्रेस ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं (Rambhadracharya Chirimiri Ram Katha)

रामभद्राचार्य का गुस्सा यहीं शांत नहीं हुआ. उन्होंने कांग्रेस के इतिहास को घेरते हुए तीखा हमला बोला और कहा, “वो दिन भूल गए जब निहत्थे रामभक्तों पर लाठियां ही नहीं, गोलियां तक चलवाई गईं? हम राम जन्मभूमि के लिए महीनों जेल में रहे, आपने क्या किया? देश को गर्त में ले गए और विभाजन करवा दिया.” उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी का जिक्र करते हुए कहा कि वे (जोगी) थोड़े अच्छे थे, लेकिन मौजूदा नेताओं में संतों से बात करने का ‘कॉमनसेंस’ (सामान्य समझ) तक नहीं है. इस तीखी बयानबाजी के बाद अब छत्तीसगढ़ में धर्म और राजनीति के बीच एक नई बहस छिड़ गई है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

राहुल जी! रास्ते और दुकानें बंद हैं, लोग खरीदारी कहां करेंगे? रामलीला मैदान रैली से ठप हुआ दिल्ली का व्यापार

Ramlila Maidan Rally: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि हमें भाजपा का एजेंट बताया…

23 minutes ago

Ujjain Hotel Tragedy: जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत, परिजनों का 1 करोड़ रुपये मुआवजे पर हंगामा

MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…

51 minutes ago

‘देश में दूसरा, दुनिया में दूसरा’ चंडीगढ़ पुलिस के क्विक रिस्पॉन्स टाइम पर फिदा हुए गृह मंत्री अमित शाह

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस…

57 minutes ago

सरेंडर के बाद भी नहीं छोड़ा नक्सलियों का साथ! दो महिला नक्सली 21 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार

Gariaband Naxal: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस ने दो आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों और उनके एक…

59 minutes ago

दिवाली से पहले गोरखपुर को योगी गिफ्ट, 1,663 करोड़ की 88 परियोजनाओं से बदलेगी शहर की सूरत

Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गृह जनपद गोरखपुर को दिवाली से ठीक पहले…

1 hour ago