गुजरात में 27 करोड़ की 56 किलो चरस जब्त
Charas Ganja Seized in Gujarat: गुजरात पुलिस के तलाशी अभियान में तटीय क्षेत्र से 64 पैकेट चरस बरामद की गई. इस इलाके में यह एक हफ्ते में तीसरी बड़ी जब्ती कार्रवाई हुई है.
अहमदाबाद पुलिस के अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीमों ने समुद्र से सटे द्वारका में शनिवार को बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया था. इस दौरान तटीय क्षेत्र से 64 पैकेट लावारिस चरस बरामद की गई. यह इस क्षेत्र में एक हफ्ते में तीसरी बड़ी जब्ती है. मार्केट में इसकी कीमत 27 करोड़ रुपये बताई जा रही है.
पिछले सप्ताह पुलिस ने देवभूमि द्वारका जिले में तीन अलग-अलग जगहों से चरस जब्त की थी. गोरिंजा और चंद्रभागा के तटीय क्षेत्रों से हाई क्वालिटी वाली चरस के 55 पैकेट बरामद किए गए. एक और अभियान में पुलिस ने एसजी हाईवे क्षेत्र से 98 हजार रुपये की कीमत का 9.801 ग्राम गांजा जब्त किया था. पुलिस ने इस सिलसिले में एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया.
पुलिस के मुताबिक, गांजा तस्करी के आरोपी की पहचान नंद किशोर यादव के रूप में हुई है. पूछताछ के दौरान नंद किशोर यादव ने बतलाया कि नेपाल का रहने वाला रमेश गांजा की सप्लाई करता है. इस मामले में क्राइम ब्रांच ने केस दर्ज कर मादक पदार्थ तस्करी में शामिल नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है.
— भारत एक्सप्रेस
मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…
Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…
महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…
सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…
सुप्रीम कोर्ट ने NEET-PG 2025-26 की कट-ऑफ घटाने के मामले में केंद्र सरकार द्वारा गठित…
IIT Bombay Student Suicide: आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में जांच कर…