Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

देवभूमि द्वारका में भी नशाखोरी! पुलिस टीमों ने चलाया व्यापक तलाशी अभियान, 56 किलो चरस जब्त हुई, करोड़ों की कीमत

गुजरात में ड्रग्स एवं अन्य मादक पदार्थों की जब्ती की लगातार खबरें आ रही हैं. अब यहां देवभूमि द्वारका जिले से पुलिस ने 56 किलो चरस जब्त की है. ये चरस करोड़ों रुपये में बिक रही थी.

charas ganja seized in gujarat

गुजरात में 27 करोड़ की 56 किलो चरस जब्त

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Charas Ganja Seized in Gujarat: गुजरात पुलिस के तलाशी अभियान में तटीय क्षेत्र से 64 पैकेट चरस बरामद की गई. इस इलाके में यह एक हफ्ते में तीसरी बड़ी जब्ती कार्रवाई हुई है.

अहमदाबाद पुलिस के अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीमों ने समुद्र से सटे द्वारका में शनिवार को बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया था. इस दौरान तटीय क्षेत्र से 64 पैकेट लावारिस चरस बरामद की गई. यह इस क्षेत्र में एक हफ्ते में तीसरी बड़ी जब्ती है. मार्केट में इसकी कीमत 27 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

charas ganja news

पिछले सप्ताह पुलिस ने देवभूमि द्वारका जिले में तीन अलग-अलग जगहों से चरस जब्त की थी. गोरिंजा और चंद्रभागा के तटीय क्षेत्रों से हाई क्वालिटी वाली चरस के 55 पैकेट बरामद किए गए. एक और अभियान में पुलिस ने एसजी हाईवे क्षेत्र से 98 हजार रुपये की कीमत का 9.801 ग्राम गांजा जब्त किया था. पुलिस ने इस सिलसिले में एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया.

पुलिस के मुताबिक, गांजा तस्करी के आरोपी की पहचान नंद किशोर यादव के रूप में हुई है. पूछताछ के दौरान नंद किशोर यादव ने बतलाया कि नेपाल का रहने वाला रमेश गांजा की सप्लाई करता है. इस मामले में क्राइम ब्रांच ने केस दर्ज कर मादक पदार्थ तस्करी में शामिल नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital