देश

Rudraprayag Accident: अलकनंदा नदी में वाहन गिरने से 12 यात्रियों ने गंवाई जान, घायलों से मिले CM धामी, 2-2 लाख रुपये मदद की घोषणा

Rudraprayag Accident In Uttarakhand: उत्तराखंड में आज सुबह बड़ा जानलेवा हादसा हुआ. यहां रुद्रप्रयाग में बद्रीनाथ हाईवे के पास एक टेम्पो ट्रैवलर सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरा. इस हादसे में 12 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य घायल हो गए. बताया जा रहा है कि टेंपो ट्रैवलर में 26 लोग सवार थे. हादसे पर पीएम मोदी ने भी दुख जताया है.

हादसे में जख्मी हुए लोगों को एयरलिफ्ट करके ऋषिकेश स्थित AIIMS में भर्ती कराया गया. कुछ देर बाद वहां उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पीड़ितों से मिलने पहुंचे.

पीड़ितों से मुलाकात के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “मुझे इस हादसे से दुख पहुंचा है. हादसे में जान गंवाने वाले यात्रियों के परिवारों के प्रति में संवेदनाएं प्रकट करता हूं. अभी ऋषिकेश में घायलों का इलाज कराया जा रहा है और उनके परिवारजनों को सूचना दी जा रही है. उनके लिए अस्पताल में अच्छे इलाज के सारे प्रबंध द्वारा किए गए हैं.”

पीएमओ देगा 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि

न्यूज एजेंसी ANI ने बताया कि रुद्रप्रयाग दुर्घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक मृतक के परिजनों को PMNRF से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी. वहीं, घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे. घटना पर पीएम मोदी का बयान आया है.

उन्होंने कहा कि “रुद्रप्रयाग में हुआ हादसा हृदयविदारक है. इसमें अपने प्रियजनों को खोने वाले शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. मुझे बताया गया है कि राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है.”

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

6 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

7 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

7 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

8 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

8 hours ago