Categories: देश

Chhath Puja: ‘छठ’ के अवसर पर भारतीय रेलवे चला रहा 7,200 स्पेशल ट्रेनें, जानें कहां से कहां तक कर सकते हैं सफर

‘छठ’ के पर्व से पहले पूर्वांचल और बिहार के लिए कई स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं. इस बीच पूर्वी रेलवे के सीपीआरओ कौशिक मित्रा ने रेलवे की ओर से ‘छठ’ के पर्व को लेकर की गई व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी.

पूर्वी रेलवे के सीपीआरओ कौशिक मित्रा ने बताया, “पूरे भारत में इस बार करीब 7,200 ट्रेनें चलाई जा रही हैं और पूर्वी रेलवे में रोजाना कई ‘छठ’ स्पेशल ट्रेनें चल रही हैं. 3 नवंबर को भागलपुर से उधना, भागलपुर से आनंद विहार के बीच एक-एक स्पेशल ट्रेन चलेगी. इसके अलावा भागलपुर से आनंद विहार के बीच एक ट्रेन आज रवाना होगी.”

कोलकाता से सहरसा के बीच भी चलेगी ट्रेन

पूर्वी रेलवे के सीपीआरओ कौशिक मित्रा ने आगे कहा, “सियालदाह से भी कई स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही हैं. इसके अलावा एक स्पेशल ट्रेन कोलकाता से लुधियाना के बीच चलेगी, जिसके रूट में आसनसोल, लखनऊ रेलवे स्टेशन पर पड़ेगा. साथ ही कोलकाता से सहरसा के बीच आज भी एक ट्रेन चलाई गई है.”

सीपीआरओ कौशिक मित्रा ने बताया कि ‘छठ’ के पर्व के मद्देनजर रेलवे की ओर से अन्य जरूरी इंतजाम किए गए हैं. साथ ही यात्रियों की सुविधा का भी ख्याल रखा जा रहा है. यात्रियों से अपील की गई है कि वह पटरियों पर न जाएं और अपने सामान की रक्षा करें.

पिछली बार 4,500 स्पेशल ट्रेनें चलाई गई थीं

वहीं, रेलवे के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस बार ट्रेनों की संख्या में इजाफा किया गया है. इस बार 7,200 ट्रेनें चलाई जा रही हैं, जबकि पिछली बार 4,500 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया था. पिछली बार के मुकाबले इस बार रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों की संख्या में 60 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी की है.

उन्होंने आगे कहा, “अक्टूबर में रेलवे ने 380 स्पेशल ट्रेनें चलाई गई थीं. वर्तमान समय में रोजाना करीब 150 से 200 स्पेशल ट्रेनों को चलाया जा रहा है. शुक्रवार को 164 ट्रेनों का परिचालन देश के अलग-अलग शहरों से हुआ है और आज 168 ट्रेनों के संचालन की योजना बनाई गई थी.

इसके अलावा जिन स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या अधिक होती है, उसके बाद वहां से भी कुछ स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाता है. साथ ही इस बात का भी ख्याल रखा जाता है कि भीड़भाड़ वाले स्टेशनों पर स्पेशल ट्रेनों की कितनी जरूरत होती है, इसके आधार पर भी ट्रेनों को चलाया जाता है.”

सभी बड़े स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया बना

अधिकारी ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा का भी पूरी तरह से ख्याल रखा जा रहा है. सभी बड़े स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया बनाया है, इस पूरी व्यवस्था को चार स्तरीय लेवल पर देखा जा रहा है.

रेलवे बोर्ड का अपना कंट्रोल रूम है और यहां से हीं ऑफिसर्स द्वारा मॉनिटरिंग की जा रही है. ये टीम सभी स्टेशनों से फीडबैक ले रही है और उसी के आधार पर निर्णय लिया जा रहा है.

– भारत एक्‍सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पाइप बिछाने से आगे की कहानी: कैसे स्वतंत्र देव सिंह ने बुंदेलखंड में पानी की किल्लत को दी चुनौती?

UP Politics: बुंदेलखंड में स्वतंत्र देव सिंह के पानी अभियान का मुख्य फोकस घर-घर नल…

12 minutes ago

मायके वालों को कमरे में बंद कर पीटा, फिर रेलवे ट्रैक पर पत्थरबाजी; दहेज विवाद में मचा बवाल

Amroha Dowry Case: अमरोहा में दहेज उत्पीड़न की शिकायत करने बहन की ससुराल पहुंचे मायके…

16 minutes ago

पल्लवी पटेल की सियासत: सामाजिक न्याय, जातिगत प्रतिनिधित्व और सरकारी योजनाओं की पहुंच की पूरी कहानी

Pallavi Patel Social Justice Politics: पल्लवी पटेल की राजनीति उत्तर प्रदेश में पिछड़े वर्गों के…

31 minutes ago

7 जीत, अपनी पार्टी और सीबीआई से राहत: कुंडा में कैसे चलता है राजा भैया का एकछत्र राज?

UP Politics; लगातार 7 जीत, निर्दलीय से अपनी पार्टी का सफर और सीबीआई कोर्ट से…

37 minutes ago

द ट्रेजरी के रखवाले: सुरेश खन्ना ने कैसे तैयार किया यूपी का ट्रिलियन-डॉलर इकोनॉमिक ब्लूप्रिंट?

उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की रणनीति में इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश, MSME,…

56 minutes ago

अस्पतालों के औचक निरीक्षण से सख्त फैसलों तक: जानिए बृजेश पाठक के ‘हेल्थ मॉडल’ के 5 बड़े बदलाव

UP Budget 2026-27: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के स्वास्थ्य सुधारों का ध्यान अस्पतालों के निरीक्षण, बुनियादी…

59 minutes ago