चुनाव

शिवराज सिंह चौहान ने Hemant Soren पर बोला हमला, कहा- कमाल के जादूगर हैं CM, लूट और भ्रष्टाचार का कीर्तिमान कायम कर रहे हैं

Jharkhand Assembly Election 2024: भाजपा (BJP) के झारखंड विधानसभा चुनाव के प्रभारी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने शनिवार को कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) कमाल के जादूगर हैं. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पांच साल को वह सात साल भी कर देते हैं और पांच साल को वह दो महीना भी कर देते हैं. उन्होंने 2019 में उम्र बताई थी 42 और 2024 में 49 साल के हो गए हैं.

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने नौजवानों को पांच लाख नौकरियां देने का वादा किया था. बेरोजगारों को पांच से सात हजार भत्ता देने का वादा किया गया था. उन्होंने माताओं को दो हजार रुपये हर महीने चूल्हा खर्चा देने का वादा किया था, लेकिन अपने पांच साल के कार्यकाल में सोरेन सरकार ने कुछ नहीं किया. जब चुनाव को दो महीने बचे तब उन्होंने 1000 रुपये देने की बात कही है, जो एक छलावा है.

महिलाओं और बहनों के साथ छलावा

शिवराज सिंह चौहान ने देश की तमाम बहनों को भैया दूज की बधाई दी. उन्होंने कहा, “दुर्भाग्य की बात है कि कांग्रेस और जेएएम की सरकार ने झारखंड की महिलाओं और बहनों के साथ छलावा किया है. झारखंड में पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास की नई गाथा लिखी जाएगी. आगामी 4 नवंबर को उनका प्रदेश में आगमन हो रहा है और उनकी दो चुनावी जनसभाएं प्रस्तावित हैं. तीन नवंबर को गृह मंत्री अमित शाह की ओर से भाजपा का संकल्प पत्र जारी होगा. उनकी कल तीन जनसभाएं भी होनी हैं. वहीं, तमाम बड़े नेता चुनावी प्रचार के लिए राज्य का दौरा करने वाले हैं.

लूट और भ्रष्टाचार का कीर्तिमान कायम

भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने कहा कि केंद्र सरकार ने झारखंड को पिछले पांच साल में ढाई लाख करोड़ रुपये दिए, लेकिन यहां की सरकार ने इस राशि का उपयोग करने की बजाय लूट और भ्रष्टाचार का कीर्तिमान कायम कर दिया. केंद्र की सरकार विकास की प्रतिबद्धता को ध्यान में रखकर राज्य को लगातार फंड दे रही है, लेकिन झारखंड की सरकार राशि खर्च करने की बजाय लूट-भ्रष्टाचार की योजनाएं बनाने में व्यस्त रही. हेमंत सोरेन बताएं कि केंद्र से मिली राशि क्यों खर्च नहीं की?

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

3 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

3 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

3 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

3 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

3 hours ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

4 hours ago