देश

Chhatisgarh: विधानसभा के सामने युवाओं का नग्न प्रदर्शन, VVIP एंट्री के दौरान प्रशासन के फूले हाथ-पांव, VIDEO तेजी से हो रहा वायरल

Chhatisgarh: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की सड़कों पर युवाओं के नंगे प्रदर्शन ने सभी को चौंकाकर रख दिया. मंगलवार को विधानसभा के सत्र का पहला दिन शुरू हुआ और इसी दौरान युवाओं का एक गुट नंगे होकर विधानसभा के सामने पहुंच गया. सड़क पर नंग-धड़ंग दौड़ते युवाओं को देख सभी हैरान रह गए. वहीं, विधानसभा में प्रवेश कर रहे VVIPs के मद्देनज़र प्रशासन के भी हाथ-पांव फूल गए. आनन-फानन में नग्न प्रदर्शन कर रहे युवाओं को पकड़ा गया और विधानसभा की ओर बढ़ने से रोका गया.

फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनाकर नौकरी करने वालों से नाराज हैं प्रदर्शनकारी

जानकारी के मुताबिक प्रदर्शनकारी युवाओं का ताल्लुक SC/ST वर्ग से हैं. ये युवा फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनाकर नौकरी करने वालों से नाराज हैं. इनकी मांग है कि जाति बदलकर नौकरी करने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए. इससे पहले युवाओं ने एक प्रेस रिलीज भी जारी की थी और अल्टिमेटम दिया गया था. ऐसे में अब सवाल प्रशासन पर उठ रहा है कि आखिर वक्त रहते उसने युवाओं को रोकने की कोशिश क्यों नहीं की.

यहां देखें वीडियो:

गौरतलब है कि छ्त्तीसगढ़ में एससी और एसटी वर्ग का फर्जी प्रमाण-पत्र बनाकर नौकरी करने का मामला सामने आया है. इस मामले में कोर्ट केस भी चल रहा है. फिलहाल, नग्न प्रदर्शन पर प्रदेश सरकार की ओर से जांच की बात कही गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

सीमा पार से आ रही नशे की खेप, अनंतनाग में ताबड़तोड़ छापेमारी, 6 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

Drug Smugglers Arrested Anantnag: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार को बताया कि उन्होंने पिछले 24 घंटों…

8 minutes ago

51 लाख कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! EPFO का बड़ा ऐलान, अब 25,000 रुपये सैलरी वालों को भी मिलेगी पेंशन

EPFO Big News: EPFO ने पेंशन योजना (EPS) की अनिवार्य वेतन सीमा 15,000 रुपये से…

26 minutes ago

आरा के संदेश थाना के बैरक में गोली लगने से होमगार्ड जवान की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Ara Home Guard Jawan Death: भोजपुर जिले के संदेश थाना परिसर स्थित बैरक में रविवार…

27 minutes ago

Jantar Mantar अब नहीं रहा प्रोटेस्ट साइट, गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला; प्रदर्शन के लिए तय किए गए ये 3 नए स्थान

Jantar Mantar Protest Ban: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आंदोलनों और धरना-प्रदर्शनों का केंद्र रहे ऐतिहासिक…

39 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार भी जाएंगे, सरकार भी जाएगी!’ राहुल गांधी का तीखा प्रहार, दिल्ली सड़कों पर उतरा विपक्ष

Opposition Protest Delhi: इंडी गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले राहुल गांधी ने मुख्य…

54 minutes ago