देश

प्यार, धर्म परिवर्तन और शादी…सीमा हैदर की तरह बांग्लादेश से आई जूली कहीं पति को न चढ़ा दे ‘सूली’!

Ajay Julie Love Story: पाकिस्तान से आई सीमा हैदर की प्रेम कहानी इन दिनों सुर्खियों में है. सीमा को साल 2019 में ऑनलाइन पब्जी गेम खेलते हुए ग्रेटर नोएडा में रबूपुरा के रहने वाले सचिन मीणा से प्रेम हो गया था, प्यार के लिए चार बच्चों के साथ पाकिस्तान की सीमा लांघने वाली सीमा हैदर से अभी पूछताछ जारी है. वहीं ऐसा ही मामला यूपी के मुरादाबाद से सामने आया है, जहां एक बांग्लादेशी महिला भारत आई, शादी की और कुछ समय बाद पति को साथ लेकर सरहद पार चली गई. एक युवक की मां ने एसपी से शिकायत की है कि बांग्लादेश से आई जूली ने पहले हिंदू रीति रवाज से शादी की फिर उसके बाद वीजा का समय बढ़वाने के बहाने बांग्लादेश लेकर चली गई.

जुली और अजय का ऑनलाइन चैटिंग वाला प्यार

जानकारी के मुताबिक, ऑनलाइन चैटिंग के दौरान जूली मुरादाबाद के अजय पर फिदा हो गईं. मोहब्बत का ऐसा खुमार चढ़ा कि उसने पहले तो भारत में आकर अजय के साथ रहने का वादा किया और फिर हिंदू धर्म अपनाते हुए अजय के साथ मंदिर मे सात फेरे लेकर हिंदू रीति रिवाज से दोनों ने शादी कर ली. अजय और जूली 2 साल पहले फेसबुक पर दोस्त बने थे. दोनों में प्रेम हुआ और जूली बांग्लादेश से अपनी 11 साल की बेटी को लेकर मुरादाबाद आ गई. अब अजय की मां ने एसपी को लिखे शिकायत पत्र में कहा कि कुछ समय पहले अजय का फोन आया था कि वह बांग्लादेश में है और 10 – 15 दिन में वापस आ आ जाएगा लेकिन कुछ दिन बाद अजय ने फिर फोन किया और कुछ पैसों की मांग की.

यह भी पढ़ें: सीमा हैदर से यूपी ATS ने की 8 घंटे तक पूछताछ, किए कई चौंकाने वाले खुलासे, दिल्ली-NCR के कई लड़कों से था संपर्क

शिकायत के अनुसार, बांग्लादेश पहुंचे अजय ने अपनी मां सुनीता से फोन पर बीच-बीच में बात करता रहा. इस बारे में अजय की मां सुनीता का कहना है की 4 दिन पूर्व उसके बेटे अजय ने पहले तो बहन को कॉल कर खुद को मुसीबत में बताकर उससे कुछ पैसे मांगे. फिर उसके बाद मुझे कॉल कर मुझसे हाल जाना और तुरंत कॉल काट दी. जिसके बाद उसी नंबर से एक फोटो आया जिसमे उसका बेटा खून से लथपथ दिखाई दे रहा था.

अजय की मां का क्या कहना है?

अजय की मां कहती हैं, “आज से करीब तीन महीने पहले मेरे बेटे अजय का फोन के माध्यम से बंगलादेश मे रहने वाली जूली नामक महिला से बात हुई थी. जूली ने अपना पता गाजीपुर का बताया था. कुछ दिन बाद अजय ने जूली से शादी कर ली. जूली का पासपोर्ट और वीजा की तारिख पूरी होने वाली थी, इसलिए उसने कहा कि मुझे बांग्लादेश सीमा तक छोड़ आओ, मैं बाद में अपना पासपोर्ट और वीजा पुनः बनवाकर वापस आ जाउंगी. मेरा बेटा उसे छोडने बंग्लादेश बॉर्डर तक चला गया था, जिसके बाद मेरे बेटे का फोन आया. उसने कहा कि मैं गलती से जूली के साथ बॉर्डर पार कर गया हूं. अगले 10-15 दिन में वापस आ जाउंगा, इस बात को करीब दो माह बीत चुके हैं. अब मेरे मोबाइल पर मेरे बेटे के लहुलुहान स्थिति मे फोटो सैंड किए गए हैं, मुझे शक है कि जूली मेरे बेटे के साथ कोई अनहोनी न कर दें. बता दें कि अजय की मां की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

INDIA रैली पर बीजेपी का पलटवार: संबित पात्रा बोले- सिर्फ हथकंडों से कोई PM नहीं बनता

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…

7 minutes ago

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

1 hour ago

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

2 hours ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

2 hours ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

2 hours ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

2 hours ago