घायल जवानों को ले जाते हुए
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और नारायणपुर इलाके में दो दिनों तक नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चली, जिसमें 7 नक्सली ढेर हो गए हैं. मुठभेड़ को लेकर SP प्रभात कुमार ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, “6 जून की रात को नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर 4 जिलों की टीमें दंतेवाड़ा और नारायणपुर के सीमावर्ती इलाकों में गई थीं. इलाके की घेराबंदी की गई और पूरे दिन मुठभेड़ चली. शाम को सर्च ऑपरेशन में 7 नक्सलियों के शव बरामद किए गए.”
मुठभेड़ को लेकर अधिकारियों ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया है कि जगदलपुर की डीआरजी और 45वीं बटालियन आईटीबीपी बल की संयुक्त कार्रवाई में 7 नक्सली ढेर हुए हैं. इस मुठभेड़ में नारायणपुर डीआरजी के तीन जवान भी घायल हो गए हैं, जिनको गोबेल इलाके से एयरलिफ्ट किया गया है. बता दें कि सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें घायल जवानों को ले जाते हुए दिखाई दे रहा है.
जिला नारायणपुर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, जगदलपुर की डीआरजी और 45वीं बटालियन आईटीबीपी बल की संयुक्त कार्रवाई में जिला नारायणपुर-दंतेवाड़ा-कोंडागांव अंतर जिला सीमा क्षेत्र के पूर्वी बस्तर डिवीजन के अंतर्गत ग्राम मुंगेड़ी, गोबेल क्षेत्र में नक्सलियों से मुठभेड़ हुई. पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं. हालांकि पहले खबर थी कि 5 नक्सली मारे गए हैं लेकिन ताजा अपडेट के मुताबिक 7 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं. इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है.
बता दें कि मुठभेड़ से पहले छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के कैम्प को निशाना बनाते हुए हमला बोला था. सुरक्षाबलों के इरकभट्टी कैंप पर नक्सलियों ने देसी बम और रॉकेट लॉन्चर से निशाना साधा था लेकिन चौकन्ने सुरक्षाबलों ने खुद को सम्भालते हुए नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया. नक्सली हमले में सुरक्षा बलों को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ था. इससे पहले नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने नौ नक्सलियों को गिरफ्तार किया जिनमें एक पर पांच लाख रुपये का इनाम था. मालूम हो कि छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ एक बड़ा अभियान चला रखा है.
-भारत एक्सप्रेस
Uniform Civil Code: समान नागरिक संहिता पर भारत कलेक्टिव फाउंडेशन का राष्ट्रीय सेमिनार हुआ. रिटायर्ड…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हाल ही में संपन्न विधान परिषद चुनावों में एनडीए…
नवी मुंबई के खारघर में आयुष मंत्रालय के सहयोग से 'योग-नेचुरोपैथी के माध्यम से नशामुक्ति'…
Muzaffarnagar Viral Video: मुजफ्फरनगर में जूते के दाम को लेकर व्यापारी और ग्राहकों में जमकर…
दीपावली पर्व पर शुद्ध मिठाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए यूपी एफएसडीए ने 'शुद्ध…
न्यू चंडीगढ़ के होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र में 28 से 31 अक्टूबर…