आस्था

वर्षों बाद बना बुधादित्य और शश राजयोग का दुर्लभ संयोग, अब इन राशि वालों को मिलेगा राजा जैसा सुख का आनंद

Budhaditya Shash Rajyog: ज्योतिष में शनि की चाल और शनि के परिवर्तन के बनने वाले खास योग का बेहद महत्व है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि देव इस वक्त कुंभ राशि में संचरण कर रहे हैं और वे इस स्थिति में 2025 तक रहने वाले हैं. शनि देव की ये मौजूदगी शश नामक राजयोग का निर्माण कर रही है. जबकि, सूर्य और बुध ग्रह भी वृषभ राशि में मौजूद हैं. जिसके परिणामस्वरूप यहां बुधादित्य राजयोग बना रहा है. एकसाथ बुध और शनि का राजयोग बनना कुछ राशियों के लिए शुभ माना जा रहा है. आइए जानते हैं कि बुधादित्य और शश राजयोग किन राशियों के लिए राजा जैसा सुख प्रदान करने वाला हो सकता है.

तुला राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तुला राशि के लिए शनि का शश और सूर्य-बुध का बुधादित्य राजयोग शुभ है. इन दोनों राजयोग के प्रभाव से विदेश यात्रा का योग बनेगा. छात्रों को विदेश में पढ़ाई करने का अवसर प्राप्त होगा. संतान सुख प्राप्त हो सकता है. नया मकान या वाहन खरीद सकते हैं. नौकरी में अधिकारियों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा. कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान में वृद्धि होगी. व्यापार में धन लाभ का प्रबल योग है. जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा.

वृश्चिक राशि

करियर में नई उंचाई मिलेगी. राजयोग के शुभ प्रभाव से जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी. पार्टनर के साथ खुशनुमा पल बिताने का योग बनेगा. आर्थिक स्थिति में मजबूती देखने को मिलेगी. किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा. अपनों के साथ कहीं दूर की यात्रा पर जा सकते हैं, जिससे धन लाभ होगा. शेयर बाजार से संबंध रखने वालों को अच्छा मुनापा प्राप्त होगा.

मकर राशि

सूर्य-बुध का बुधादित्य राजयोग और शनि का शश राजयोग मकर राशि से जुड़े लोगों के लिए खास साबित होगा. इन दोनों योगों के प्रभाव से जीवन में सकारात्मकता आएगी. कार्यस्थल पर या नौकरी में टीम को लीड करने का अवसर प्राप्त होगा. व्यापार करने वालों को आर्थिक लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे. सेहत अच्छी रहेगी. धन और ऐश्वर्य के साधनों में वृद्धि होगी. किसी बड़ी समस्या का हल निकलेगा.

कुंभ राशि

शनि का शश राजयोग और बुध-सूर्य का बुधादित्य राजयोग भाग्य को मजबूती प्रदान करने वाला साबित होगा. सूर्य, बुध और शनि ग्रह के शुभ प्रभाव से करियर में जबरदस्त तरक्की कर सकते हैं. नौकरी करने वाले प्रमोशन की उम्मीद कर सकते हैं. सुख के साधनों में वृद्धि होगी. पार्टनरशिप वाले व्यापार में अच्छा धन लाभ प्राप्त होगा. भाग्य का साथ मिलेगा.

यह भी पढ़ें: मां लक्ष्मी बदलने आ रही हैं इन राशियों के भाग्य, 4 दिन बाद शुरू हो जाएंगे अच्छे दिन

Dipesh Thakur

Recent Posts

20 साल में 8,778 मौतें, करीब 9% विमान हादसों में पायलट की भूमिका पर उठे सवाल

हवाई यात्रा पहले से ज्यादा सुरक्षित हुई है लेकिन अब पायलट की जानबूझकर की गई…

31 seconds ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में उतरे अवैध बंग्लादेशी? जानें क्या है वायरल वीडियो का सच

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जोड़ते हुए दावा किया जा रहा है कि मुंबई…

23 minutes ago

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद हाईटेंशन लाइन में आया करंट, 2 ग्रामीणों की मौत

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन चालू होने से दो…

55 minutes ago

‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम में एक मंच पर आए देश-दुनिया के दिग्गज, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर चर्चा

नई दिल्ली में आयोजित ‘सेवा संकल्प – राष्ट्रनिर्माण के 25 साल’ समारोह में सेवा, सद्भाव…

2 hours ago

नाना पाटेकर की पत्नी नीलकांति पाटेकर कौन हैं, 35 साल से क्यों हैं अलग? जानिए उनकी जिंदगी, करियर और रिश्ते की पूरी कहानी

नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी पत्नी नीलकंती पाटेकर चर्चा में हैं. जानिए मराठी…

2 hours ago