Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

आज होगी कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक, राहुल गांधी को सौंपी जा सकती है ये बड़ी जिम्मेदारी, चुनाव परिणाम पर होगा मंथन

CWC Meeting: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा आदि लोग मौजूद रहेंगे.

Rahul Gandhi

फाइल फोटो- सोशल मीडिया

Congress Working Committee Meeting: लोकसभा चुनाव-2024 के नतीजे सामने आने के बाद से ही कांग्रेस उत्साहित है. अब इसको लेकर कांग्रेस कार्यसमिति (CWC Meeting) की आज सुबह 11 बजे बैठक होने जा रही है. बैठक होटल अशोक में होगी. इस दौरान अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ ही पार्टी के अन्य सदस्य भी शामिल रहेंगे. सूत्रों के मुताबिक इस दौरान पार्टी लोकसभा चुनाव के नतीजों पर मंथन करने के साथ ही आगे की रणनीति पर भी विचार करेगी.

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि कांग्रेस लोकसभा में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जिसने 2019 के चुनावों में अपनी सीटों की संख्या 52 से बढ़ाकर 99 कर ली है. पार्टी के अंदर एक धड़े का मानना है कि राहुल गांधी को लोकसभा में पार्टी और विपक्ष के नेता का पद संभालना चाहिए, जिस पर भी बैठक में चर्चा होगी.

ये भी पढ़ें-UP News: जाजमऊ आगजनी मामले में सपा विधायक इरफान सोलंकी को मिली सात साल की सजा, लगा इतना जुर्माना

इस तरह के माना जा रहा है कि राहुल गांधी को विपक्ष का नेता होने की बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है. वहीं पार्टी सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस लोकसभा में अपने नेता का नाम तय करेगी. इसके अलावा राहुल गाधी के इस महत्वपूर्ण पद को संभालने की मांग भी तेज हो गई है. पार्टी सूत्रों के मुताबिक बैठक में कांग्रेस विधायक दल के नेता और विभिन्न राज्यों के प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पार्टी के प्रदर्शन का विश्लेषण करेंगे और संगठन को मजबूत करने के उपाय सुझाएंगे.

सोनिया गांधी को लेकर हो सकता है ये निर्णय

बता दें कि इस चुनाव में राहुल गांधी ने वायनाड और रायबरेली दोनों सीट से लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की है. सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में सोनिया गांधी को फिर से कांग्रेस संसदीय दल का अध्यक्ष चुना जा सकता है. वहीं राहुल गांधी के लिए कहा जा रहा है कि विपक्ष का नेता चुने जाने के लिए उम्मीद की जा रही है कि केसी वेणुगोपाल, मणिकम टैगोर और गौरव गोगोई सहित पार्टी सांसद हाथ उठाकर मांग कर सकते हैं.

अभी खरगे हैं विपक्ष के नेता

पार्टी सूत्रों ने कहा कि यह सोनिया गांधी पर निर्भर होगा कि वह राहुल गांधी को लोकसभा में पार्टी के नेता के रूप में चुनती हैं या किसी अन्य नेता के रूप में. कांग्रेस के संविधान के मुताबिक, संसदीय दल के अध्यक्ष को संसद के दोनों सदनों में पार्टी के नेताओं के नाम का अधिकार है. बता दें कि फिलहाल कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे संसद के उच्च सदन में विपक्ष के नेता हैं. लोकसभा में कांग्रेस का नेता सदन में विपक्ष का नेता भी होता है. पार्टी ने आम चुनावों में जरूरी सीटें जीती हैं. इसलिए अब राहुल गांधी पर बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने की बात सामने आ रही है. मालूम हो कि सोनिया गांधी अब राज्यसभा की सदस्य हैं. वहीं ये भी खबर है कि पार्टी कांग्रेस अध्यक्ष खरगे होटल अशोक में सभी सीडब्ल्यूसी सदस्यों और पार्टी सांसदों के लिए रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital