देश

जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हुई गोलीबारी से थर्राया इलाका, एक मजदूर की मौत

Jammu and Kashmir Firing: जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संदिग्ध गोलीबारी से पूरा इलाका थर्रा गया. इस घटना में एक मजदूर की मौत हो गई है. उसकी उम्र 28 साल बताई जा रही है. शनिवार को अधिकारियों ने इस घटना की जानकारी दी है.

घचना को लेकर अधिकारियों ने बताया कि सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हुई गोलीबारी में 28 साल के मजदूर के सीने में गोली लगी. मजदूर की पहचान वासुदेव के रूप में हुई है. गोली लगने के तुरंत बाद उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. दरअसल मजदूर अंतरराष्ट्रीय सीमा पर निर्माण परियोजना पर काम कर रहा था और उसी दौरान हुई गोलीबारी में उसे गोली लग गई है. फिलहाल इस मामले की जांच में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पुलिस अधिकारी जुट गए हैं.

ये भी पढ़ें-Assembly Election: जम्मू-कश्मीर में शुरू हुई विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया, चुनाव आयोग ने कही ये बात

चुनाव नतीजों के बाद हुई है ये गोलाबारी

बता दें कि हाल ही में लोकसभा चुनाव खत्म हुए हैं और 4 जून को चुनाव के नतीजे घोषित हुए हैं. इसी के बाद ये घटना सामने आई है. इससे पहले चुनाव के दौरान भी कश्मीर में दहशतगर्दों ने हमले किए थे. तो वहीं भारी सुरक्षाबलों के बीच यहां पर लोकसभा चुनाव कराए गए थे.

चुनाव के दौरान हुई थी भाजपा के पूर्व सरपंच की हत्या

18 मई को जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के हुरापुरा गांव में आतंकी हमला हुआ था. इस घटना में भाजपा के पूर्व सरपंच ऐजाज अहमद शेख को आतंकवादियों ने गोली मार दी थी. इस घटना में उनकी मौत हो गई थी. हालांकि घटना के तुरंत बाद ही उनको अस्पताल ले जाया गया था लेकिन चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया था. तो वहीं इस आतंकवादी हमले में एक जयपुर का कपल भी घायल हो गया था, जो कि यहां पर घूमने के लिए आया था.

सरपंच के परिवार ने बताई थी पूरी घटना

मीडिया सूत्रों के मुताबिक मृतक ऐजाज अहमद के परिवार ने घटना को लेकर बताया था कि रात करीब 10 बजे हमने गोली चलने की आवाज सुनी थी लेकिन हमें नहीं पता था कि यह आवाज किस तरफ से सुनाई दी. इस घटना के 10-15 मिनट बाद पता चला कि ऐजाज अहमद को गोली मार दी गई है. तो वहीं इस घटना में किन लोगों का हाथ था और वे कहां से आए थे, इसकी जानकारी परिवारवालों को भी नहीं है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

जय शाह ने टीम इंडिया के गले में सजाया गोल्ड मेडल, पाकिस्तान के हाथ लगी सिल्वर; जानिए पूरा माजरा

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर लगातार दूसरी…

3 minutes ago

बीच सड़क पर हिमंता सरमा से युवक मांग बैठा आईफोन, असम CM का जवाब सुनकर हंस पड़े लोग, देखें- VIDEO

Assam CM Viral Video: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा लोगों के बीच थे. तभी…

28 minutes ago

UP Elections: राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, INDIA गठबंधन में शामिल होने का ऐलान

Swami Prasad Maurya: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सियासत ने फिर करवट ले ली…

46 minutes ago

सिर्फ दूध बेचना काफी नहीं! अमित शाह ने बताया, कैसे मक्खन-चीज और बायोगैस से चमकेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश को कई सौगात देते हुए…

1 hour ago

ऑलिव रिडले कछुओं के संरक्षण में आदाणी फाउंडेशन की पहल को मिला ओडिशा सरकार का साथ, रिपोर्ट में सामने आए अहम तथ्य

Olive Ridley Turtles: ओडिशा सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री गणेश राम…

1 hour ago