देश

छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम की गाड़ी पिकअप से टकराई, हालत गंभीर

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर कवर्धा नेशनल हाईवे पर शुक्रवार की रात बड़ा हादसा हो गया. इस घटना में राज्य सरकार के कृषि मंत्री रामविचार नेताम की गाड़ी हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में कृषि मंत्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं. साथ ही उनका पीएसओ भी घायल है और उसे रायपुर रेफर किया गया है.

यह दुर्घटना तब हुई जब कृषि मंत्री का काफिला बेमेतरा से रायपुर लौट रहा था. उसी वक्त जेवरा के पास उनकी कार एक पिकअप वाहन से टकरा गई. दुर्घटना में उनके साथ मौजूद अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिन्हें रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

गाड़ी के उड़ गए परखच्चे

बताया जा रहा है कि कृषि मंत्री रामविचार नेताम की गाड़ी से पिकअप की टक्कर के बाद उनकी गाड़ी के परखच्चे उड़ गए. दुर्घटना के बाद उन्हें तुरंत सिमगा के अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया. इसके तुरंत बाद उन्हें रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल में रेफर कर दिया गया.

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और तमाम प्रशासनिक अधिकारी आनन-फानन में मौके पर पहुंचे. इसी बीच घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. पुलिस ने बिना देर किए घायलों को गाड़ियों से बाहर निकाला. इसके बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की

पुलिस ने मामले को लेकर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक तौर पर पुलिस पिकअप वाहन के ड्राइवर की तलाश कर रही है. मंत्री की हालत स्थिर बताई जा रही है. उनकी पूरी चिकित्सा देखभाल की जा रही है. इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और लोग मंत्री के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं.

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया और कृषि मंत्री के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. उन्होंने पोस्ट में लिखा, “कैबिनेट के हमारे वरिष्ठ साथी रामविचार नेताम जी के कार दुर्घटना में चोटिल होने की सूचना प्राप्त हुई है. प्रभु श्रीराम से उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.”

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

5 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

5 hours ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

5 hours ago

युवा वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…

6 hours ago