Benefits of Jeera Pani: जीरा भारतीय रसोई का एक महत्वपूर्ण मसाला है. यह सिर्फ स्वाद और खुशबू बढ़ाने तक सीमित नहीं है बल्कि आपके स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद है. खासतौर पर ‘जीरे का पानी’ वजन घटाने में एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है. इसके नियमित सेवन से न केवल वजन कम होता है, बल्कि यह पाचन और इम्यूनिटी को भी बेहतर बनाता है.
जीरा पानी एक प्रकार का काढ़ा है, जिसे नियमित रूप से पीने से कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं. बढ़ते वजन से परेशान लोग इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. यह कम कैलोरी वाला ड्रिंक आपकी फिटनेस और सेहत का ध्यान रखने में मदद करता है.
जीरे का पानी बनाना बहुत आसान है. इसे दो तरीकों से बनाया जा सकता है.
जीरा एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुणों से भरपूर होता है. इसमें मौजूद यौगिक चयापचय (मेटाबॉलिज्म) को तेज करते हैं और कैलोरी बर्न करने में मदद करते हैं. जीरे का पानी मेटाबॉलिक रेट को सुधारता है. अगर आपका मेटाबॉलिज्म धीमा है, तो यह ड्रिंक इसे तेज कर सकता है. एक चम्मच जीरे में सिर्फ 7-8 कैलोरी होती है. इसलिए इसे प्यास लगने पर पीना एक हेल्दी विकल्प है.
जीरा पाचन समस्याओं जैसे कब्ज, सूजन और मतली को दूर करता है. इसमें थाइमोल नामक यौगिक होता है, जो डाइजेस्टिव एंजाइम्स को सक्रिय करता है. यह पाचन को सुचारू बनाने में मदद करता है. जीरे का पानी इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है. इसके नियमित सेवन से शरीर में ऊर्जा बढ़ती है और थकावट कम होती है.
-भारत एक्सप्रेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा स्थित भीलड़ी में ₹325 करोड़…
कैंसर दवाओं की मनमानी कीमतों पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. कोर्ट…
Pawan Singh Viral Video: भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड्स के दौरान पवन सिंह और नीलम गिरी का…
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि आधार कार्ड उम्र का पुख्ता प्रमाण नहीं…
Donald Trump Allegation: पूर्व मिस स्विट्जरलैंड बीट्रिस केउल ने डोनाल्ड ट्रंप पर 1993 में दुष्कर्म…
SP Congress Alliance: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे…