देश

दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश और कोहरे की चेतावनी, क्या सर्दी का कहर बढ़ेगा?

दिल्ली-एनसीआर के निवासियों को आगामी दिनों में बदलते मौसम का सामना करना पड़ेगा. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 27 और 28 दिसंबर को बारिश के साथ तेज हवाओं के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान तापमान में ज्यादा गिरावट तो नहीं होगी, लेकिन बारिश के बाद कोहरा और ठंड लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकता है.

27-28 दिसंबर: तेज बारिश और तूफान की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में बारिश और तूफान का असर देखने को मिलेगा. न्यूनतम तापमान लगभग 3-4 डिग्री बढ़कर 11 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रहेगा. बारिश के बाद क्षेत्र में ठंडी हवाओं और घने कोहरे का दौर शुरू हो सकता है.

29 से 31 दिसंबर: घने कोहरे का कहर

  • बारिश खत्म होने के बाद, 29 दिसंबर से दिल्ली-एनसीआर घने कोहरे की चपेट में आ जाएगा.
  • 29 दिसंबर: न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री रहने की संभावना है.
  • 30 दिसंबर: न्यूनतम तापमान घटकर 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री रह सकता है.
  • 31 दिसंबर: साल के अंतिम दिन न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक गिरने और अधिकतम तापमान 22 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है.

पश्चिमी विक्षोभ और पहाड़ों पर बर्फबारी का असर

मौसम में इस बदलाव का मुख्य कारण पहाड़ों पर हो रही भारी बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ बताया जा रहा है. इससे मैदानी इलाकों में ठंडी हवाओं का प्रभाव बढ़ गया है, जिससे दिल्ली-एनसीआर के लोगों को ठिठुरन भरी सर्दी का सामना करना पड़ेगा.

इस मौसम परिवर्तन के चलते लोगों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा और दिनचर्या को मौसम के अनुसार प्लान करें और ठंड से बचाव के उपाय अपनाएं.


इसे भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश: संभल में ASI की टीम ने देखी पृथ्वीराज चौहान की बावड़ी


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

‘मेरा बाप देख लेगा…’, 3 छात्रों को कुचलकर रईसजादे की अकड़, 210 की स्पीड से चला रहा था Mini Cooper

केरल के कोच्चि में तेज रफ्तार मिनी कूपर कार की टक्कर से तीन छात्रों की…

24 minutes ago

अहंकार की सनक या सीट का पागलपन? पूर्व IAS और उसके बेटे ने दिल्ली मेट्रो में किया ऐसा कांड, देखकर सहम गए लोग

Delhi Metro Murder: दिल्ली मेट्रो के सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर सीट के विवाद में पूर्व…

1 hour ago

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

2 hours ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

2 hours ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

2 hours ago